चमकदार त्वचा का असली राज! महंगे प्रोडक्ट नहीं, रोज पर्याप्त पानी है ब्यूटी टॉनिक

0
चमकदार त्वचा का असली राज! महंगे प्रोडक्ट नहीं, रोज पर्याप्त पानी है ब्यूटी टॉनिक


होमफोटोlifestyle

चमकदार त्वचा का असली राज! रोज पर्याप्त पानी है ब्यूटी टॉनिक

Last Updated:

Beauty tips: आज के दौर में चमकदार त्वचा पाने के लिए लोग महंगे क्रीम, सीरम और ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं, लेकिन असली सुंदरता किसी प्रोडक्ट में नहीं, बल्कि आपकी रोजमर्रा की आदतों में छिपी होती है. त्वचा की प्राकृतिक चमक भीतर से आती है. जिसे सही खानपान और लाइफस्टाइल से बनाए रखा जा सकता है. अगर आप सच में दमकता और हेल्दी चेहरा पाना चाहते हैं, तो सबसे पहले पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की आदत डालें. पानी शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालता है और त्वचा को अंदर से हाइड्रेट रखता है. यह एक प्राकृतिक ब्यूटी टॉनिक की तरह काम करता है. नियमित रूप से पानी पीने से त्वचा मुलायम, साफ और तरोताजा नजर आती है. जिससे बिना मेकअप भी चेहरा निखरा हुआ दिखता है.

अगर आप भी स्किन को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो पर्याप्त पानी और संतुलित आहार त्वचा को भीतर से पोषण दे सकता हैं. जब शरीर में पानी की कमी नहीं होती है, तो त्वचा मुलायम, साफ और ताजगी भरी नजर आती है. इसके लिए आप अपने डाइट में फल, सलाद और विटामिन C युक्त चीजें डाइट शामिल कर सकते हैं.

रूटीन पर ध्यान

स्किन के लिए क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग यानी CTM को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना बेहद कारगर साबित हो सकता है. सुबह-शाम त्वचा के अनुसार, सौम्य क्लींजर से चेहरा धोना चाहिए. इसके टोनर और मॉइस्चराइज़र का प्रयोग करें. यही बेसिक केयर लंबे समय तक चेहरे को ग्लो देता है.

सनस्क्रीन

एक बात का हमेशा ध्यान रखें कि, घर से बाहर निकलने या अंदर काम करते समय, SPF युक्त सनस्किन जरूर लगाएं. यह UV (पराबैंगनी) किरणों और नीली रोशनी से त्वचा की रक्षा करता है. ऐसा करने से धूप से बचाव होता है, जिसके कारण झुर्रियों, दाग-धब्बों और टैनिंग को कम होता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मेकअप हटाना

जिला अस्पताल बलिया के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक गुप्ता के अनुसार, रात में सोने से पहले मेकअप हटा देना चाहिए. केवल पांच मिनट देकर चेहरा अच्छी तरह साफ जरूर करना चाहिए. मेकअप के साथ सोना त्वचा के रोमछिद्र बंद कर सकता है, जिससे पिंपल्स और रुखापन बढ़ता है. मेकअप एक क्षणिक सुंदरता का आधार हो सकता हैं.

घरेलू नुस्खे

सप्ताह में एक बार हल्की स्क्रबिंग करना सही होता हैं. ऐसा करने से डेड स्किन हटती है और नई कोशिकाएं उभरती हैं. कच्चे दूध-बेसन का पैक या दही-शहद-बेसन का मास्क 10 से 15 मिनट में टैनिंग कम हो सकती हैं और ग्लो बढ़ जाता हैं.

बालों की देखभाल

न केवल त्वचा के लिए, बल्कि बालों का केयर करना भी बहुत जरूरी होता है. तैलीय जड़ों के लिए ड्राई शैम्पू उपयोगी है. लेकिन बाल झड़ने की समस्या में सरसों या नारियल तेल से हल्की मालिश स्कैल्प को मजबूती दे सकती हैं. यह घरेलू नुस्खे के तौर पर प्रयोग किया जाता रहा है.

सावधानी जरूरी

सबसे जरूरी बात, जो फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल नुस्खे है, जरूरी नहीं कि सब सही हैं. टूथपेस्ट जैसे प्रयोग त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं. नियमित देखभाल, सही खानपान और धैर्य ही असली सुंदरता का राज है. उक्त उपाय अपनाकर आप भी दमकती और खूबसूरत त्वचा पा सकते हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *