चरित्रहीन मामी को देख फिसला जवान भांजा, हौले-हौले आया करीब, भूल बैठा मामा का रिश्ता
Agency:News18 Uttar Pradesh
Last Updated:
Bulandshahr Latest News: प्यार की कोई उम्र नहीं होती कोई हदें नहीं होती, यह तो आपने कई बार सुना होगा… लेकिन आज यह देखने को भी मिल गया. जहां एक जवान युवक का दिल अपनी मामी पर आ गया फिर जो हुआ जान हर किसी के होश…और पढ़ें
मामी-भांजे को पुलिस ने पकड़ा.
बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर से एक मामला सामने आया है, जहां एक जवान भांजा तब फिसल गया जब उसकी नजर अपनी चरित्रहीन मामी पर पड़ी. मामी को देखते ही जवान युवक उन्हें दिल दे बैठा और दोनों की प्रेम कहानी इतनी चर्म पर पहुंच गई कि उन्होंने सारी हदें पार कर दी. जब इस प्रेम प्रसंग की भनक महिला के पति को हुई तो उसने अपनी पत्नी और भांजे से कहा कि तुम लोगों ने रिश्तों की मर्यादा को भी तार-तार कर दिया, शर्म आनी चाहिए. और दोनों का काफी विरोध किया. आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है.
बताते चलें कि बीते 24 जनवरी को गौरव नाम के युवक की उसकी पत्नी प्रीति ने अपने भांजे निमेश और दोस्त तरुण के साथ मिलकर गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी थी. बताया जा रहा है मृतक गौरव की पत्नी प्रीति के अपने भांजे निमेश के साथ अवैध संबंध थे और अवैध संबंधों में बाधा बनने पर हत्या की योजना बनाकर गौरव की हत्या कर दी गई. हत्या के बाद हत्या आरोपी पत्नी ने 30 जनवरी को थाने पहुंचकर अज्ञात वाहन द्वारा सड़क हादसे में मौत की सूचना पुलिस को दी.
किस कार से चलते हैं प्रेमानंद महाराज? कीमत जान उड़ जाएंगे होश, कहोगे- ‘इतनी महंगी’
जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मृतक गौरव की एक्सीडेंट में नहीं बल्कि गला घोटकर हत्या की गई है. इसके बाद पुलिस ने पत्नी की कॉल डिटेल के आधार पर पूछताछ शुरू कर दी. पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि मृतक युवक की पत्नी से उसके भांजे के अवैध संबंध थे और मामी ने अपने भांजे के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी है.
शॉल ओढ़े खड़ी थी महिला, रंगीन मिजाज देख पास गया पुलिस अफसर, बात करते ही बोली- मैं तो…
हत्या के बाद मृतक के शव को रोड पर रखकर एक्सीडेंट का मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन फिलहाल पुलिस ने हत्यारी पत्नी प्रेमी भांजा और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयोग की गई कार, मोबाइल, तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस बरामद किए हैं. जबकि पुलिस द्वारा किए गए इस सनसनीखेज खुलासे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.
आगरा रेलवे स्टेशन पर रुकी ट्रेन, प्लेटफॉर्म पर उतरे कपल, दोनों का नाम सुन भागे GRP अफसर
पूरे मामले में जानकारी देते हुए बुलंदशहर के एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि बीते 24 जनवरी को गौरव नाम की व्यक्ति की उसी की पत्नी प्रीति ने प्रेमी भांजे और दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर दी और बीते 1 जनवरी को एक्सीडेंट में मुकदमा दर्ज कर दिया था, पुलिस पूछताछ में पता चला कि यह सभी हत्या आरोपी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी खुलासा हुआ है. फिलहाल तीनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है.
Bulandshahr,Bulandshahr,Uttar Pradesh
February 01, 2025, 17:11 IST