चाहिए स्वस्थ हृदय और मजबूत हड्डियां, आज से शुरू करें पीना किशमिश का पानी, जानें सही समय
Last Updated:
किशमिश सिर्फ खाने में ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य के लिए एक प्राकृतिक खजाना भी है. इसे रात भर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट पीने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं, यह खून साफ करता है, पाचन सुधारता है, त्वचा को चमकदार बनाता है और हड्डियों व हृदय को मजबूत रखता है. चिकित्सक और एक्सपर्ट भी इसे रोजाना सेवन करने की सलाह देते हैं, क्योंकि यह एक आसान, प्राकृतिक और प्रभावशाली उपाय है कई आम स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव के लिए.
यदि आप रोज सुबह खाली पेट केवल 1 महीने तक किशमिश का पानी पीते हैं, तो यह खून को साफ करने में मदद करता है. इसके नियमित सेवन से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है. साथ ही, कील-मुंहासों और त्वचा की अन्य समस्याओं में भी धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलता है, और त्वचा स्वस्थ, साफ और चमकदार बनती है.

एक्सपर्ट डॉ रवि आर्या ने बताया कि किशमिश का पानी पाचन सुधारने में मदद करता है, क्योंकि यह फाइबर से भरपूर होता है. जो कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करता है. इसे रात भर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट पीने से पाचन क्रिया बेहतर होती है.

किशमिश का पानी एक प्राकृतिक डिटॉक्स ड्रिंक है. जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने, लिवर को साफ करने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है. यह त्वचा को चमकदार बनाने, शरीर को हाइड्रेट रखने, आयरन की कमी को दूर करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी फायदेमंद है.

किशमिश का पानी हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है, क्योंकि इसमें पोटैशियम और फाइबर मौजूद होता है, जो रक्तचाप को संतुलित रखने में मदद करता है. इसके अलावा, इसमें मौजूद प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में मदद करते हैं, जिससे हृदय स्वस्थ रहता है और दिल से संबंधित जोखिमों को घटाने में योगदान मिलता है। नियमित सेवन हृदय के लिए लाभकारी है.

किशमिश का पानी एनीमिया (खून की कमी) से बचाव में मदद कर सकता है क्योंकि इसमें आयरन होता है. जो हीमोग्लोबिन के उत्पादन के लिए आवश्यक है.किशमिश को रात भर पानी में भिगोने से उसका आयरन शरीर द्वारा आसानी से अवशोषित हो जाता है.

किशमिश का पानी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है, क्योंकि इसमें कैल्शियम और बोरॉन जैसे महत्वपूर्ण खनिज पाए जाते हैं. ये खनिज हड्डियों के स्वास्थ्य और मजबूती के लिए आवश्यक हैं, जिससे हड्डियां टूटने और कमजोरी जैसी समस्याओं से बची रहती हैं. नियमित सेवन से हड्डियों की ताकत बढ़ती है और उम्र बढ़ने पर होने वाली हड्डियों की कमजोरियों को कम करने में भी सहायक होता है.

किशमिश का पानी ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत है, क्योंकि इसमें प्राकृतिक शर्करा (ग्लूकोज और फ्रुक्टोज) होती है जो तुरंत ऊर्जा प्रदान करती है. इसके अलावा, इसमें मौजूद विटामिन और खनिज समग्र ऊर्जा स्तर को बनाए रखने में मदद करते हैं.