चित्रकूट के राम सैया का 1.57 करोड़ से होगा विकसित, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

0
चित्रकूट के राम सैया का 1.57 करोड़ से होगा विकसित, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं


Last Updated:

पर्यटन विभाग द्वारा राम सैया स्थल के सुंदरीकरण और विकास के लिए व्यापक योजना तैयार की गई है. करीब 1.57 करोड़ रुपये की लागत से यहां आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे न केवल श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी बल्कि पर्यटन को भी नई दिशा मिलेगी. लंबे समय से उपेक्षित इस स्थल पर अब विकास की नई बयार बहने वाली है. अब तक यहां आने वाले भक्तों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड़ता था.

ख़बरें फटाफट

चित्रकूटः धर्म नगरी चित्रकूट प्रभु श्रीराम की तपोस्थली के रूप में जाना जाता है. यहां प्रभु श्री राम ने अपने वनवास काल का साढ़े ग्यारह वर्ष का समय बिताया था, ऐसे में चित्रकूट में एक स्थान ऐसा भी है. जहां प्रभु श्री राम माता सीता के साथ रात्रि में विश्राम किया करते थे. इसको राम सैया के नाम से जाना जाता है.अब पर्यटन विभाग की ओर से इस स्थान का करोड़ो रूपये खर्च कर के सुंदरीकरण किया जा रहा है ताकि आने वाले भक्तों को यहां भी अच्छी सुविधा मिल सके.

1.57 करोड़ रुपये से राम सैया का होगा विकास

बता दे कि इसके लिए पर्यटन विभाग द्वारा राम सैया स्थल के सुंदरीकरण और विकास के लिए व्यापक योजना तैयार की गई है. करीब 1.57 करोड़ रुपये की लागत से यहां आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे न केवल श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी बल्कि पर्यटन को भी नई दिशा मिलेगी. लंबे समय से उपेक्षित इस स्थल पर अब विकास की नई बयार बहने वाली है. अब तक यहां आने वाले भक्तों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड़ता था. और गर्मी के दिनों में लोग पेड़ों की छांव में बैठकर राहत तलाशते थे. जबकि बरसात में उन्हें इधर-उधर भागकर खुद को बचाना पड़ता था, न बैठने की व्यवस्था, न पेयजल और न ही शौचालय की कोई व्यवस्था था, लेकिन अब यह स्थिति बदलने जा रही है. अब यहां हॉल, यात्री सुविधा शेड, बेंच, डस्टबिन, वाटर कूलर, स्वागत द्वार, साइट विकास, विद्युत व्यस्था, साइनेज, लैंडस्केप सहित अन्य कई जरूरी कार्य करवाए जाएंगे.

जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

वहीं इस संबंध में पर्यटन अधिकारी आरके रावत ने लोकल 18 को जानकारी में बताया कि चित्रकूट एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है, यहां प्रभु श्री राम से जुड़े धार्मिक स्थलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं. उसी में एक राम सैया स्थल है. ऐसा मानना है कि जब मैं चित्रकूट आए तो यहां पर एक पत्थर है जहां उन्होंने विश्राम किया था. ऐसे में यहां आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए यात्री शेड,पेयजल व्यवस्था,सोलर लाइट की व्यवस्था,मल्टीपरपज हाल सहित अन्य कार्य करवाए जा रहे है. जिसमें 1.57 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे और प्रथम किस्त में 50 लाख रुपए आ भी गए हैं. इसका कार्य शुरू करवा कर जल्दी यह कर पूरा कर लिया जाएगा. ताकि आने वाले पर्यटकों को इसका फायदा मिले और लोग बड़ी संख्या में यहां आए और प्रभु श्री राम के स्थान का दर्शन करें.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *