चित्रकूट में करोड़ों का बस स्टैंड बना सफेद हाथी, इधर-उधर भटक रहे यात्री, जानिए वजह
Last Updated:
धर्म नगरी चित्रकूट पहुंच रहे पर्यटकों को इन दिनों अलग ही समस्या का सामना करना पड़ रहा है. यहां हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं. लेकिन रोडवेज बस के चक्कर में उन्हें खूब चक्कर काटने पड़ रहे हैं. जानकारी के अभाव में यहां वहां भटकने को मजबूर हैं. बेड़ी पुलिया के पास करोड़ों रुपए खर्च कर बस स्टैंड का निर्माण करवाया गया था. प्रशासन ने दावा किया था कि अब चित्रकूट से आने जाने वाले लोगों को इसी बस स्टैंड से बसें मिलेंगी, लेकिन जब यहां यात्री पहुंच रहे हैं तो कुछ और ही मंजर देखने को मिल रहा है. लोकल 18 ने ऐसे लोगों से बात की.
चित्रकूट. यूपी के चित्रकूट को धर्म नगरी के रूप में भी जाना जाता है. यहां हर रोज बड़ी संख्या में पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है. इन दिनों पर्यटकों को सरकारी बसों को लेकर काफी परेशान होना भी पड़ रहा है. यात्री जानकारी के अभाव में यहां वहां भटकने को मजबूर हैं. धर्म नगरी चित्रकूट के बेड़ी पुलिया के पास करोड़ों रुपए खर्च कर बस स्टैंड का निर्माण करवाया गया था. प्रशासन ने दावा किया था कि अब चित्रकूट से आने जाने वाले लोगों को इसी स्थायी बस स्टैंड से बसें मिलेंगी. लेकिन यह बस स्टैंड कुछ और ही दशा बयां कर रहा है. यहां उत्तराखंड से आए यात्री बनारस जाने के लिए बस स्टैंड पहुंचे तो काउंटर पर कर्मचारी नदारद दिखे. यात्रियों को बनारस जाने की बस स्टैंड में नहीं मिली. पर्यटक धूप में यहां वहां परेशान होते नजर आए.
उत्तराखंड से चित्रकूट आए श्रद्धालु मदन चंद्रा ने लोकल 18 को बताया कि हम लोग उत्तराखंड से चित्रकूट घूमने आए हुए थे. चित्रकूट घूमने के बाद आज हम लोग बनारस जाने के लिए निकले थे. जब हम रिक्शा पकड़ कर चित्रकूट बस स्टैंड पहुंचे तो, बस स्टैंड के अंदर न तो कोई कर्मचारी जानकारी देने वाला था और न ही वहां कोई बस मौजूद थी.
करना चाहिए ये काम
मदन चंद्रा के मुताबिक, काफी देर बैठने के बाद हम यहां वहां भटकते रहे. फिर दूसरों से जानकारी लेने के बाद हम रिक्शा करके पुराने अस्थायी बस स्टैंड के लिए निकले. उनका कहना है कि जब चित्रकूट में बस स्टैंड बना है तो सभी दुर्धरा से आने वाले भक्त बस स्टैंड ही पहुंचाते हैं. यहां प्रशासन को बसों का ठहराव करना चाहिए और बसों की जानकारी के लिए बोर्ड लगाना चाहिए, ताकि दूरदराज से आने वाले पर्यटक परेशान न हों.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें