चित्रकूट में लगा प्रयाग से पहले ‘महाकुंभ’, डीएम और एसपी ने सड़कों पर उतरकर संभाली कमान

0
चित्रकूट में लगा प्रयाग से पहले ‘महाकुंभ’, डीएम और एसपी ने सड़कों पर उतरकर संभाली कमान


Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

Chitrakoot Mahakumbh Traffic Update : महाकुंभ के चलते जिले से गुजरने वाले मार्गों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है. बीते 24 घंटे में 10 हजार से अधिक वाहन गुजर चुके हैं, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था सड़क पर है. 

X

फोटो

चित्रकूट. प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए निकला श्रद्धालुओं का सैलाब थमने का नाम नहीं ले रहा है. माघी पूर्णिमा के बाद भी भारी संख्या में श्रद्धालु चित्रकूट होते हुए प्रयागराज पहुंच रहे हैं. बीते 24 घंटे में 10 हजार से अधिक वाहन इस मार्ग से गुजर चुके हैं, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है. श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. खुद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सड़क पर उतरकर ट्रैफिक कंट्रोल में जुटे हैं.

जगह-जगह प्रशासन के लोग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बीच जिलाधिकारी शिव शरण अप्पा और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह खुद फील्ड में उतरकर व्यवस्थाओं की कमान संभाल रहे हैं. जिलाधिकारी शिवशरण अप्पा जीएन के अनुसार, महाकुंभ के चलते चित्रकूट में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है. बीते 24 घंटे में 10 हजार से अधिक वाहन इस रूट से गुजर चुके हैं. ऐसी स्थिति को देखते हुए प्रयागराज बॉर्डर तक प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है. प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए क्रेन, एंबुलेंस और मेडिकल टीम को तैनात किया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत पहुंचाई जा सके.

महाशिवरात्रि तक बढ़ेगी भीड़

पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि महाकुंभ का आयोजन महाशिवरात्रि तक जारी रहेगा. आगामी दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और वृद्धि होने की संभावना है. वीकेंड होने के बावजूद भारी संख्या में वाहन चित्रकूट से प्रयागराज की ओर बढ़ रहे हैं. टोल प्लाजा के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 10 हजार से ज्यादा वाहन इस मार्ग से गुजरे हैं.

वैकल्पिक रूट भी सुझाए

श्रद्धालुओं को ट्रैफिक जाम से बचाने के लिए प्रशासन ने भरतकूप जीरो पॉइंट से लेकर प्रयागराज मुरका बॉर्डर तक पुख्ता इंतजाम किए हैं. इस दौरान पिकेट्स, बैरियर, मोबाइल गश्त, क्रेन, मेडिकल टीम और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है. पुलिस अधिकारी खुद पेट्रोलिंग कर रहे हैं, ताकि किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो. प्रशासन लगातार सुनिश्चित कर रहा है कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो. मेडिकल इमरजेंसी के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, जिसमें एंबुलेंस सेवा को हाई अलर्ट पर रखा गया है. सड़क मार्ग पर ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए वैकल्पिक रूट भी सुझाए गए हैं.

homeuttar-pradesh

चित्रकूट में लगा प्रयाग से पहले ‘महाकुंभ’, डीएम और एसपी ने संभाली कमान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *