चित्रकूट से निकली ये यात्रा जाएगी श्रीलंका, वहां से लौटेगी अयोध्या…मुरारी बापू ने दिखाई हरी झंडी, जानें क्यों इतनी खास?

0
चित्रकूट से निकली ये यात्रा जाएगी श्रीलंका, वहां से लौटेगी अयोध्या…मुरारी बापू ने दिखाई हरी झंडी, जानें क्यों इतनी खास?


Last Updated:

Chitrakoot Ram Van Gaman Yatra : प्रख्यात कथा वाचक मुरारी बापू, मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और सेतुआ बाबा ने संयुक्त रूप से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मुरारी बापू इस यात्रा के दौरान अलग-अलग पड़ावों अत्रि मुनि आश्रम, पंचवटी, सबरी आश्रम, ऋषिमुख पर्वत, रामेश्वरम और कोलंबो में रामकथा का वाचन करेंगे.

चित्रकूट. प्रभु श्रीराम की तपोस्थली रही धर्मनगरी चित्रकूट से आज ‘राम वन गमन भारत गौरव यात्रा’ की शुरुआत हुई. यह ऐतिहासिक यात्रा चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन से शुरू हुई है. जहां प्रसिद्ध कथा वाचक मुरारी बापू, मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और सेतुआ बाबा ने संयुक्त रूप से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है. स्टेशन परिसर में जय श्रीराम के जयघोष गूंज उठे और श्रद्धालुओं ने भक्ति और उत्साह से यात्रा की शुरुआत का स्वागत भी किया है. यह यात्रा धर्मनगरी चित्रकूट से रामेश्वरम तक विशेष ट्रेन के माध्यम से जाएगी. इसके बाद रामेश्वरम से श्रीलंका तक हवाई मार्ग से और श्रीलंका से अयोध्या तक हवाई यात्रा के जरिए इस पवित्र यात्रा का समापन किया जाएगा. यह यात्रा प्रभु श्रीराम के वन गमन मार्ग पर आधारित है, जो उनके जीवन के धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व से जुड़ा है.

इन स्थानों पर यात्रा का पड़ाव

मुरारी बापू इस संपूर्ण यात्रा के दौरान विभिन्न पड़ावों अत्रि मुनि आश्रम, पंचवटी, सबरी आश्रम, ऋषिमुख पर्वत, रामेश्वरम और कोलंबो पर रामकथा का वाचन करेंगे. वे प्रेम शांति और धार्मिकता का संदेश देते हुए श्रद्धालुओं को श्रीराम के आदर्श जीवन से प्रेरित भी करेंगे. इस विशेष ट्रेन में 411 श्रद्धालु सवार हैं. यात्रा के लिए विशेष कोच भी लगाए गए हैं, जो आधुनिक सुविधा से लैस है. इस यात्रा के पूरे मार्ग में धार्मिक आयोजन, भजन-संकीर्तन और कथा प्रवचन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है.

कब से कब तक 

चित्रकूट रेलवे स्टेशन पर यात्रा के शुभारंभ के दौरान हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ी है. पुष्प वर्षा और मंत्रोच्चारण के बीच यात्रियों ने भगवान श्रीराम का स्मरण करते हुए यात्रा शुरू शुरुआत की है. यह पवित्र यात्रा 25 अक्टूबर को चित्रकूट से शुरू होकर 4 नवंबर को अयोध्या में संपन्न होगी. आयोजन समिति के अनुसार, इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना है. काठमांडू से आई एक महिला श्रद्धालु ने बताया कि यह यात्रा आज प्रभु श्री राम की तपोस्थली से शुरू हो रही है. हम लोग बहुत श्रद्धा के साथ इस राम वन गमन पथ यात्रा में शामिल हुए हैं. जहां-जहां प्रभु श्री राम के चरण पड़े थे वहां-वहां हमारी यह यात्रा जाएगी. हमारा सौभाग्य है कि हम इस यात्रा में शामिल हुए.

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

चित्रकूट से निकली ये यात्रा जाएगी श्रीलंका, मुरारी बापू ने दिखाई हरी झंडी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *