चूल्हे पर खाना बना लो ना…गैस खत्म होने पर बोला पति, सुन तमतमाई पत्नी, रात होते ही फुर्र

0
चूल्हे पर खाना बना लो ना…गैस खत्म होने पर बोला पति, सुन तमतमाई पत्नी, रात होते ही फुर्र


Last Updated:

Barabanki Gas Crisis News: पति और पत्नी में लड़ाई होना नॉर्मल बात है. मगर, आजकल ये लड़ाई ऐसी बात पर हो रही है, जिसे हजम करना मुश्किल हो रहा है. यूपी के बाराबंकी में गैस संकट से एक हंसता खेलता परिवार टूट गया. पति का कहना है कि उसने गैस खत्म होने पर चूल्हे पर खाना बनाने को कहा था. इस पर विवाद हो गया और रात में पत्नी कहीं चली गई.

Zoom

पति पत्नी की लड़ाई हुई.

बाराबंकी: आजकल यूपी के अलग-अलग हिस्सों से गैस की किल्लत की खबरें आ रही हैं. हालांकि, सरकार का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं है. मगर, अब बाराबंकी से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसे जानकर कोई भी हैरान रह जाएगा. यहां मामूली घरेलू विवाद ने एक हंसते-खेलते परिवार को तोड़कर रख दिया. दरअसल, गैस सिलेंडर खत्म हुआ तो पति ने कहा कि चूल्हे पर खाना बना लो… इस पर पत्नी गुस्सा गई और बिना बताए कहीं चली गई. वो अकेले नहीं बल्कि अपने नवजात बच्चे को भी साथ ले गई. अब बेचारा पति पुलिस से गुहार लगा रहा है कि पत्नी को खोज दो साहब.

मामला घूंघटेर थाना क्षेत्र के बधौनी मजरे खटोली गांव का है. यहां के रहने वाले अनिल कुमार जब शाम को ड्यूटी से घर लौटे, तो पत्नी से खाना बनाने को लेकर कहासुनी हो गई. देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया पत्नी ने मन में ठान लिया कि साथ तो नहीं रहूंगी. जैसे ही पति सोया वो चुपचाप बिना किसी को बताए अपने मासूम बच्चे को लेकर घर छोड़कर चली गई.

सुबह जब अनिल कुमार की आंख खुली तो घर का नजारा देख होश उड़ गए. न तो पत्नी थी और न ही बच्चा. बेचारा पति दौड़ा-दौड़ा पुलिस थाने पहुंचा और पुलिस से मदद की गुहार लगाई. बोला- गैस खत्म होने पर चूल्हा पर खाना बनाने को लेकर लड़ाई हो गई. मैं तो सो गया था. पता नहीं कहां चली गई मेरे बच्चे को लेकर… मेरी पत्नी को वापस ले आओ साहब.

पुलिस ने शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है. महिला व बच्चे की तलाश में जुट गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस सिलेंडर की किल्लत जैसे छोटे-छोटे मुद्दे भी अब बड़े विवाद का रूप ले रहे हैं, जिसका खामियाजा पूरे परिवार को भुगतना पड़ रहा है.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *