जब आप सो रहे थे, तब यूपी पुलिस जंगल में जान की बाजी लगा रही थी, मार गिराया 1 लाख का इनामी बदमाश

0
जब आप सो रहे थे, तब यूपी पुलिस जंगल में जान की बाजी लगा रही थी, मार गिराया 1 लाख का इनामी बदमाश


Last Updated:

Shamli Encounter News: 1 लाख का इनामी बदमाश फैसल लूट, हत्या और डकैती के दर्जनों मामले में वांछित चल रहा है. एनकाउंटर के दौरान एसओ के बुलेट प्रूफ जैकेट में एक गोली जा लगी. वहीं एनकाउंटर में शामिल एक सिपाही की टांग में गोली जा लगी. पुलिस और फैसल के बीच यह एनकाउंटर भोगी माजरा गांव के जंगल में हुआ है.

शामली में मारा गया 1 लाख का इनामी बदमाश.

शामलीः उत्तर प्रदेश के शामली जिले की पुलिस और कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई, इस मुठभेड़ में बदमाश को पुलिस ने ढेर कर दिया. मारे गए बदमाश की पहचान फैसल के रूप में हुई है, जिसपर पुलिस ने 1 लाख रुपये का इनाम रखा था. बताया जा रहा है कि बदमाश फैसल, संजीव जीवा गैंग से ताल्लुक रखता था. फैसल लूट, हत्या और डकैती के दर्जनों मामले में वांछित चल रहा है. एनकाउंटर के दौरान एसओ के बुलेट प्रूफ जैकेट में एक गोली जा लगी. वहीं एनकाउंटर में शामिल एक सिपाही की टांग में गोली जा लगी. पुलिस और फैसल के बीच यह एनकाउंटर भोगी माजरा गांव के जंगल में हुआ है.

फैसल मूल रूप से मेरठ के लिसाड़ी गेट का रहने वाला था. लेकिन वह मुजफ्परनगर के खालापार में रह रहा था. फैसला संजीव जीवा का शार्प शूटर था. प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर शाम झिंझाना थाने की पुलिस और एसओजी टीम को फैसल के आने की सूचना मिली थी. बताया गया था कि कुछ बदमाश वेदखेड़ी मार्ग पर लूट की योजना बना रहे हैं. इस पर टीम ने बदमाशों की घेराबंदी की. लेकिन पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी.जवाबी कार्रवाई में फैसल गोली लगने से घायल हो गया. फिर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं उसका एक साथ फरार हो गया.

पुलिस ने मौके से बाइक और दो पिस्टल बरामद की है. मुठभेड़ के दौरान कोतवाली प्रभारी विरेंद्र कसाना व एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह गोली लगने से बाल-बाल बच गए. वहीं एसओजी का कांस्टेबल दीपक गोली लगने से घायल हो गया. एसपी एनपी सिंह ने बताया कि बदमाश संजीव गैंग का शूटर है. जिले में लूट की दो घटनाओं में वांछित था. उसपर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था. गुरुवार शाम को ही फैसल व उसके साथी ने गांव बरनावी निवासी जीतराम और उसकी पत्नी से बाइक, तीन हजार रुपये और मोबाइल लूटा था. बता दें कि फैसल का साथी शाहरुख पठान करीब डेढ़ महीने पहले एसटीएफ के एनकाउंटर में मारा गया था.

authorimg

Prashant Rai

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

जब आप सो रहे थे, तब पुलिस जान की बाजी लगा रही थी, मार गिराया 1 लाख का इनामी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *