जरा संभल कर! कहीं आप भी ना हो जाएं ठगी का शिकार, रायबरेली में व्यापारी को सरिया दिलाने के नाम पर लगाया चुना

0
जरा संभल कर! कहीं आप भी ना हो जाएं ठगी का शिकार, रायबरेली में व्यापारी को सरिया दिलाने के नाम पर लगाया चुना


Last Updated:

Raebareli News: भदोखर थाना क्षेत्र के सरिया व्यवसाई अभय चौरसिया ने बताया कि उनके व्हाट्सएप पर कॉल आई थी. कॉल करने वाले ने खुद को सरिया का उत्पादक बताते हुए सस्ते में सरिया सप्लाई करने का लालच दिया था. उससे कई दौर की बातचीत के बाद अभय चौरसिया ने सरिया सप्लाई के लिए दिये गए अकाउंट नम्बर पर 15 लाख 27 हजार रुपए आरटीजीएस कर दिया था. पैसा भेजने के बाद खुद को सरिया उत्पादक बताने वाले ने मोबाइल बंद कर लिया था.

रायबरेली पुलिस ने साइबर अपराधियों के ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है. जो व्यापारियों को सस्ते में माल सप्लाई करने के नाम पर साइबर ठगी का शिकार बनाते है. इसके लिए यह साइबर ठग गरीब लोगों के डॉक्यूमेंट पर खाता खुलवाते है. साइबर ठगी का पैसा उसी में ट्रांसफर कराते है. ऐसा ही एक मामला रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र में सामने आया. जहां एक लोहे की सरिया का व्यवसाई ठगी का शिकार हो गया.

दरअसल, भदोखर थाना क्षेत्र के सरिया व्यवसाई अभय चौरसिया ने बीते 20 अक्टूबर को थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उनके व्हाट्सएप पर कॉल आई थी. कॉल करने वाले ने खुद को सरिया का उत्पादक बताते हुए सस्ते में सरिया सप्लाई करने का लालच दिया था. उससे कई दौर की बातचीत के बाद अभय चौरसिया ने सरिया सप्लाई के लिए दिये गए अकाउंट नम्बर पर 15 लाख 27 हजार रुपए आरटीजीएस कर दिया था. पैसा भेजने के बाद खुद को सरिया उत्पादक बताने वाले ने मोबाइल बंद कर लिया था. पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की थी. पुलिस ने इस मामले मे बिहार की राजधानी पटना जिले में मसौरी थाना इलाका निवासी विकास कुमार को जेल भेज दिया. गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है.

पटना का रहने वाला था साइबर ठग
उधर मामले की जानकारी देते हुए नगर क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि जिले के भदोखर थाना निवासी पीड़ित अभय चौरसिया की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से पटना के रहने वाले आरोपी विकास कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है. साथ ही इसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है. आगे की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इनका एक पूरा गैंग है. जो लोगों को सरिया सप्लाई के साथ ही अधिक कमाई का लालच देकर नाम पर गुमराह करके पैसों की वसूली करता है. इनका पूरा गैंग लोगों को व्हाट्सएप कॉल करता है. जिससे कि उनकी कॉल रिकॉर्डिंग ना हो सके.

About the Author

Manish Rai

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

रायबरेली में व्यापारी को सरिया दिलाने के नाम पर लगाया चुना, फिर ऐसे खुला राज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *