जापान, जर्मनी और इजराइल में करना चाहते हैं नौकरी? 28 फरवरी तक करें अप्लाई! मिलेगी लाखों में सैलरी

0
जापान, जर्मनी और इजराइल में करना चाहते हैं नौकरी? 28 फरवरी तक करें अप्लाई! मिलेगी लाखों में सैलरी


Last Updated:

Job Opportunities In Japan, Germany And Israel : विदेश में नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है. यूपी सरकार अब इजराइल, जर्मनी और जापान में लोगों को जॉब ऑफर मुहैया करा रही है. इसके लिए सेवा योजन…और पढ़ें

फाइल फोटो 

हाइलाइट्स

  • इजराइल, जापान, जर्मनी में नौकरी के लिए आवेदन करें.
  • आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी है.
  • नर्सिंग, केयरगिवर, सहायक नर्स पदों पर भर्ती.

झांसी : इजराइल, जापान और जर्मनी में अगर आप नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए ये सुनहरा मौका है. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सेवा योजन विभाग के माध्यम से विदेशों में रोजगार के अवसर प्रदान करने में अभ्यर्थियों की मदद कर रही है. झांसी के क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार इजराइल, जापान और जर्मनी में नर्सिंग, केयर गिवर, सहायक नर्स की भर्ती सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से की जा रही है. अधिक से अधिक युवाओं को इस माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया जा है.

झांसी के सहायक निदेशक सेवायोजन वसीम मोहम्मद के अनुसार सेवायोजन विभाग के पोर्टल रोजगार संगम पर नर्सिंग, केयरगिवर एवं सहायक नर्स के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. इजराइल में पुरुष और महिला के लिए होम बेस्ड केयरगिवर पद पर नर्सिंग डिप्लोमा धारक 25 से 45 वर्ष की आयु के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं , जिसके कुल पदों की संख्या 5000 और वेतन 131818 रुपए है. आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी यानि कल है.

2 लाख तक मिलेगी सैलरी
सहायक निदेशक के अनुसार जापान में पुरुष और महिला अभ्यर्थी के लिए केयरगिवर पद के लिए शैक्षिक योग्यता नर्सिंग डिप्लोमा वाले 20 से 27 वर्ष आयु के अभ्यर्थियों के 50 पद रिक्त हैं , जिनके लिए वेतन 116976 रुपए है और अन्तिम तिथि 28.फरवरी है. जर्मनी में पुरुष और महिला के लिए पदनाम सहायक नर्स शैक्षिक योग्यता नर्सिंग डिप्लोमा आयु 24 से 40 वर्ष के लिए कुल पद 250 और वेतन 229925 है. इसकी अन्तिम तिथि भी कल है.

homecareer

जापान, जर्मनी और इजराइल में करना चाहते हैं नौकरी? 28 फरवरी तक करें अप्लाई!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों