जिला अस्पताल में ही बनेगा बीआरडी मेडिकल कॉलेज का पर्चा, ORS पोर्टल से जुड़ेगा

0
जिला अस्पताल में ही बनेगा बीआरडी मेडिकल कॉलेज का पर्चा, ORS पोर्टल से जुड़ेगा


Last Updated:

Gorakhpur news: जिला अस्पताल से BRD मेडिकल कॉलेज का पर्चा बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. जल्द ही बीआरडी को भी ORS पोर्टल से जोड़ दिया जाएगा. कोई भी मरीज सिर्फ एक रुपये का ऑनलाइन भुगतान कर मोबाइल से पर्चा बना सकता है. पर्चे का प्रिंट लेकर वह सीधे OPD में जाकर डॉक्टर को दिखा सकता है, बिना लाइन लगाए.

गोरखपुर: जिला अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है. अब BRD मेडिकल कॉलेज में रेफर होने वाले मरीजों को वहां जाकर पर्चा बनवाने की झंझट से छुटकारा मिलने वाला है. जिला अस्पताल प्रशासन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम (ORS) पोर्टल के जरिए नई सुविधा लागू करने जा रहा है, जिसके तहत बीआरडी मेडिकल कॉलेज का पर्चा अब जिला अस्पताल में ही तैयार कर दिया जाएगा.

इस व्यवस्था के लागू होने से मरीजों का समय बचेगा और उन्हें BRD में पंजीकरण के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी. पोर्टल से BRD को जोड़ने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है.

एक रूपये में बनेगा पर्चा

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इस नई व्यवस्था को शुरू करने में सिर्फ ‘एक रुपये ऑनलाइन पर्चा शुल्क जमा करने में तकनीकी दिक्कत आ रही है. इसके समाधान के लिए आईटी विभाग की मदद ली जा रही है और जल्द ही यह सुविधा पूरी तरह शुरू हो जाएगी. व्यवस्था लागू होने के बाद जिला अस्पताल के डॉक्टर मरीज को रेफर करते ही उसी समय उसका पर्चा तैयार कर देंगे. बीआरडी पहुंचने पर मरीज को किसी अतिरिक्त औपचारिकता से नहीं गुजरना होगा और वह सीधे संबंधित विभाग में डॉक्टर को दिखा सकेगा.

अब तक होती थी ये समस्या

अब तक रेफर मरीजों को CMO जाकर नया पर्चा बनवाना पड़ता था. पंजीकरण काउंटर पर लंबी लाइन और भीड़ के कारण अक्सर उसी दिन पर्चा नहीं बन पाता था, जिससे मरीजों को दूसरा दिन भी अस्पताल के चक्कर काटने पड़ते थे. नई व्यवस्था से इस परेशानी पर पूरी तरह रोक लग जाएगी.

ऑनलाइन पर्चों को मिलेगी प्राथमिकता

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. राजेश झा ने जिला अस्पताल के अधिकारियों संग बैठक में बताया कि ORS पोर्टल से बने पर्चों को प्राथमिकता दी जाएगी. शहर के सभी 23 शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में यह सुविधा पहले से चल रही है. वहां से रेफर होने वाले मरीजों का जिला अस्पताल का पर्चा वहीं तैयार कर दिया जाता है.

जिला अस्पताल से BRD मेडिकल कॉलेज का पर्चा बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. जल्द ही बीआरडी को भी ORS पोर्टल से जोड़ दिया जाएगा. कोई भी मरीज सिर्फ एक रुपये का ऑनलाइन भुगतान कर मोबाइल से पर्चा बना सकता है. पर्चे का प्रिंट लेकर वह सीधे OPD में जाकर डॉक्टर को दिखा सकता है, बिना लाइन लगाए.

homeuttar-pradesh

जिला अस्पताल में ही बनेगा बीआरडी मेडिकल कॉलेज का पर्चा, ORS पोर्टल से जुड़ेगा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *