जिस अतीक की जमीन हो गई थी कुर्क, उसी की हो गई रजिस्ट्री, मच गया बवाल
Last Updated:
करीब 5 साल पहले गैंगस्टर एक्ट में नसीरपुर सिलना में अतीक अहमद की जमीन कुर्क की गई थी. आरोपियों ने कुर्की आदेश का बोर्ड गायब कर जमीन की प्लाटिंग कर दी. धूमनगंज थाना प्रभारी राजेश उपाध्याय ने एयरपोर्ट थाने में एफआईआर दर्ज कराई है.
प्रयागराजः अब सूबे के माफिया भले ही इस दुनिया में नहीं हैं. लेकिन गलत तरीके से बनाई गई उनकी संपत्तियों पर योगी सरकार की टेढ़ी नजर बनी हुई है. लेकिन थोड़ी लापरवाही के कारण उनके गुर्गे उस संपत्ति को फिर से कब्जाने की कोशिश में लगे हुए हैं. ताजा मामला प्रयागराज जिले से सामने आया है, जहां प्रशासन ने माफिया अतीक अहमद की संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर दिया था. उस संपत्ति पर प्लाटिंग कर दी गई और कुर्क के आदेश वाला बोर्ड भी हटा दिया. हालांकि अब प्रशासन ने एक्शन ले लिया है.
महिला सहित दो लोगों पर हुई FIR
दरअसल, करीब 5 साल पहले गैंगस्टर एक्ट में नसीरपुर सिलना में अतीक अहमद की जमीन कुर्क की गई थी. आरोपियों ने कुर्की आदेश का बोर्ड गायब कर जमीन की प्लाटिंग कर दी. धूमनगंज थाना प्रभारी राजेश उपाध्याय ने एयरपोर्ट थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. एक महिला समेत दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. अतीक अहमद की अपराध से अर्जित आय से खरीदी गई नसीरपुर सिलना में 0.8570 हेक्टेयर जमीन कोर्ट के आदेश पर दिसंबर 2020 में कुर्क की गई थी.
मौके पर नहीं मिला कुर्की का बोर्ड
इस जमीन पर कुर्की आदेश का बोर्ड लगा दिया गया था और धूमनगंज थाना प्रभारी को इसका कस्टोडियन नियुक्त किया गया था. लेकिन स्थलीय निरीक्षण में कुर्की आदेश का बोर्ड नहीं मिला. आरोप है कि मंफोर्डगंज निवासी अचला इंफ्रास्टेट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक केशव सिंह ने खुशनुमा निवासी नसीरपुर सिलना के साथ मिलकर फर्म के पक्ष में रजिस्ट्री कर दी. यह रजिस्ट्री तथ्य को छुपाते हुए बिना विधिक बंटवारा और अतीक अहमद के नाम से हुए नामांतरण आदेश को संशोधित कराए की गई है. इसी मामले में धूमनगंज थाना प्रभारी की ओर से की कार्रवाई गई है.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें