‘जुमा 52 होली 1 बार’ बयान पर संभल के CO को मिला सीएम योगी का साथ, कहा- पहलवान है, अपने लहजे में बोलेगा…

0
‘जुमा 52 होली 1 बार’ बयान पर संभल के CO को मिला सीएम योगी का साथ, कहा- पहलवान है, अपने लहजे में बोलेगा…


Last Updated:

संभल के सीओ अनुज चौधरी को अब सीएम योगी आदित्यनाथ का साथ मिल गया है. सीएम योगी ने चौधरी को पहलवान बताते हुए उनका समर्थन किया है.

सीएम योगी आदित्यनाथ

हाइलाइट्स

  • सीएम योगी ने संभल के सीओ अनुज चौधरी का समर्थन किया.
  • सीओ अनुज चौधरी ने होली और जुमे पर बयान दिया था.
  • सीएम योगी ने चौधरी को पहलवान बताते हुए समर्थन किया.

लखनऊ: संभल के सीओ अनुज चौधरी ने होली और जुमे की नमाज को लेकर हाल ही में एक ऐसा बयान दिया था, जिससे उत्तर प्रदेश के साथ-साथ सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई. हालांकि, अब अनुज चौधरी का खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पक्ष ले लिया है. उन्होंने संभल के सीओ के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. सीएम योगी ने कहा- जो हमारा पुलिस अधिकारी है, वह पहलवान रहा है. अर्जुन अवार्डी है. पूर्व ओलंपियन रहा है. अब पहलवानी के लहजे में बोलेगा तो कुछ लोगों को बुरा लग सकता है. लेकिन जो बात सच है, उस सच्चाई को स्वीकार करना चाहिए.

क्या है मामला?
हाल ही में मीडिया से बात करते हुए संभल के सीओ अनुज चौधरी ने कहा था जिस प्रकार से मुस्लिम बेसब्री से ईद का इंतजार करते हैं, ठीक उसी तरह हिंदू होली की प्रतीक्षा करते हैं. होली का त्यौहार 14 मार्च को है और इसी दिन जुमा की नमाज भी होगी. होली का दिन साल में एक बार आता है, जबकि जुमा साल में 52 बार आता है. अगर किसी को लगता है होली के रंग से उसका धर्म भ्रष्ट होता है तो वह उस दिन घर से ना निकले.

अब सीएम योगी ने कही ये बात
इस बयान पर सियासत तेज होती जा रही है. हालांकि, सीएम योगी ने खुलकर समर्थन किया है. उन्होंने कहा, ‘होली के अवसर पर एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान होना चाहिए. जुमे की नमाज हर शुक्रवार को होती है और होली साल में एक बार आती है. यही कहा गया है और प्यार से समझाया गया है.’

homeuttar-pradesh

संभल के CO को मिला सीएम योगी का साथ, कहा- पहलवान है, अपने लहजे में बोलेगा…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *