जौनपुर में पाइपलाइन की मरम्मत करते समय बड़ा हादसा, दो मजदूरों की मौत, रेस्क्यू जारी

0
जौनपुर में पाइपलाइन की मरम्मत करते समय बड़ा हादसा, दो मजदूरों की मौत, रेस्क्यू जारी


Last Updated:

जौनपुर के केराकत कोतवाली क्षेत्र के देवकली बाजार में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब गैस पाइपलाइन की मरम्मत के दौरान मिट्टी धंस गई, इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई. वहीं अन्य मजदूरों के फंसे होने की आशंका के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

Zoom

जौनपुर में मिट्टी धंसने से मजदूर दबे.

जौनपुरः उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में गैस पाइपलाइन के मरम्मत खुदाई करने के दौरान हादसा हो गया. करीब 30 फीट नीचे दो मजदूर दब गए. अचानक भरभरा कर मिट्टी के नीचे दबने से दो मजदूरों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई. वहीं कुछ और मजदूरों के भी मिट्टी में धंसे होने की आशंका है, जिनको सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. बताया जा रहा है कि पाइप की वेल्डिंग करते समय यह हादसा हुआ है. हादसे की सूचना मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि सुरक्षा में लापरवाही के कारण हादसा हुआ है. केराकत कोतवाली क्षेत्र के देवकली बाजार का मामला है.

दोनों मजदूर बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले
मृतक मजदूरों की पहचान 20 वर्षीय प्रिंस कुमार और 32 वर्षीय निरंजन कुमार महतो के रूप में हुई है. दोनों मजदूर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले थे. दोनों मजदूर पाइपलाइन में हुए लिकेज को ठीक करने के लिए गड्ढे के अंदर वेल्डिंग का काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक ऊपर से मिट्टी भरभराकर गिर पड़ी और दोनों मजदूर नीचे दब गए. हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत बचाव कार्य शुरू किया.

हादसे को लेकर क्या बोले एएसपी सिटी
कड़ी मशक्कत के बाद दोनों मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया. लेकिन तबतक उनकी मौत हो चुकी थी. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि गड्ढा काफी गहरा था और सुरक्षा के ठोस इंतजाम भी नहीं किए गए थे, जिसके चलते यह हादसा हुआ है. वहीं हादसे को लेकर एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिलते ही तुरंत रेस्क्यू शुरू किया गया. फिर दोनों शवों को बाहर निकाला गया. इसके बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि प्रथम दृष्टया मिट्टी ढहने के कारण हादसा प्रतीत हो रहा है.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *