ट्रेन में यात्री की नींद पड़ी भारी! टीटीई ने लगाया जुर्माना, आप न करें यह गलती

0
ट्रेन में यात्री की नींद पड़ी भारी! टीटीई ने लगाया जुर्माना, आप न करें यह गलती


Last Updated:

सफर के दौरान यात्री ट्रेन में सो गया. तभी उसका गतंव्‍य आ गया और निकल गया. जब नींद खुली तो उसका स्‍टेशन निकल चुका था. ऐसा काम कर डाला कि आरपीएफ और टीटीई ने घेर लिया और जुर्माना लगा दिया. जिससे पूरे जीवन वो सफर भूल नहीं पाएगा.

ऐसे यात्रियों को पकड़ने के लिए रेलवे चला रहा है अभियान.

आगरा. ट्रेन में यात्री सफर कर रहा था. रात में वेब सिरीज देखता रहा और देर रात को सोया. सुबह जब ट्रेन उसके स्‍टेशन पहुंचने वाली थी तभी, उसकी आंख लग गयी और सो गया. जब नींद खुली तो ट्रेन स्‍टेशन पर कर चुकी है, पड़ोसी से पूछा कौन सा स्‍टेशन निकला है, जैसे नाम सुना, नींद फुर्र हो गयी और ऐसा काम कर डाला कि आरपीएफ और टीटीई ने घेर लिया और जुर्माना लगा दिया. जिससे पूरे जीवन वो सफर भूल नहीं पाएगा.

आगरा डिवीजन में 1 अक्टूबर से 25 नवंबर -2025 तक बिना उचित कारण अलार्म चेन खींचने (ACP) वाले 379 लोगों पर कार्रवाई करके 13090 रुपये जुर्माना वसूला गया. वहीं, माह अप्रैल-अक्टूबर 2025 तक बिना उचित कारण अलार्म चेन खीचने (ACP) वाले 1701 लोगों पर कार्रवाई करके 1,89,670 रुपये का जुर्माना वसूला गया. आगरा डिवीजन सभी रेल उपयोगकर्ताओं के लिए बेहतर यात्री सुविधाओं को उपलब्ध कराने के के लिए लगातार प्रयासरत है. इन्हीं क्रम में आगरा डिवीजन के वाणिज्य विभाग और रेलवे सुरक्षा बल द्वारा बिना उचित कारण के अलार्म चेन खींचने वालों के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं.

जिसमे अप्रैल –अक्टूबर 2025 तक आगरा छावनी रेलवे स्टेशन पर 545, आगरा किला स्टेशन पर 97, मथुरा जंक्शन पर 821, धौलपुर स्टेशन पर 93 और कोसीकलां स्टेशन पर 81 लोगों पर कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया. इसी क्रम मे आज 25 नवंबर को गणपति सिंह जो कि नांदेड़ महाराष्ट्र से आए थे, जिनको दिल्ली जाना था लेकिन बरेली वाली ट्रेन में बैठ गए और गाड़ी की चेन पुलिंग कर दी गई, जिस पर रेल सुरक्षा बल मथुरा द्वारा कार्रवाई की गयी. इसी तरह एक व्‍यक्ति गतंव्‍य स्‍टेशन पर सो गया था, जब नींद खुली तो चेल पुलिंग कर दी, फिर आरपीएफ और टीटीई ने जुर्माना लगाया.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

ट्रेन में यात्री की नींद पड़ी भारी! टीटीई ने लगाया जुर्माना, आप न करें यह गलती



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *