डाइट में शामिल करें ये मोटा अनाज… डायबिटीज, गठिया होगा कंट्रोल, हार्ट और पेट के लिए भी रामबाण
Agency:News18 Uttar Pradesh
Last Updated:
Jowar Roti Benefits : आमतौर पर भारत में लोग गेहूं के आटे की रोटी खाना पसंद करतेहैं. लेकिन आप सर्दियों के मौसम में गेहूं के बजाय जौ के आटे से बनी रोटी खाएं तो ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है, हड्डियां मजबू…और पढ़ें
जौ
हाइलाइट्स
- जौ की रोटी खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है.
- जौ का सेवन हड्डियों को मजबूत और पाचन तंत्र को सही रखता है.
- जौ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, डायबिटीज में फायदेमंद.
शाहजहांपुर : अगर आप बैड कोलेस्ट्रॉल, दिल की खतरनाक बीमारियों, बढ़ते हुए यूरिक एसिड और गठिया की वजह से परेशान हैं तो आप अपने डाइट प्लान में इस मोटे अनाज को जरूर शामिल कर लें. अक्सर घरों में गेंहू की रोटियां बनती हैं, लेकिन सर्दियों में गेंहू के अलावा जौ की रोटी खाना भी बेहद फायदेमंद होता है. जौ की रोटी को खाने से न केवल पाचन तंत्र मजबूत रहता है बल्कि इसके सेवन से कई बीमारियों से भी राहत मिलती है. जौ अनिद्रा और अवसाद से भी आपको राहत दिलाएगा. जौ हड्डियों को भी मजबूत करता है. खास बात यह है कि जौ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है. जौ में पाया जाने वाला फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत करता है. लीवर स्वस्थ रहता है.
कृषि विज्ञान केंद्र नियामतपुर की गृह विज्ञान की एक्सपर्ट डॉ. विद्या गुप्ता ने बताया कि जौ में पोटेशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, कार्बोहाइड्रेट , जिंक, ऊर्जा, प्रोटीन, फाइबर, आयरन, विटामिन बी 6, कैल्शियम, वसा और सोडियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है. जो हमें स्वस्थ रखने में बहुत ही मददगार होता है. जौ के दानों और हरे पौधों का पाउडर बना कर प्रयोग करने से हम स्वास्थ्य संबंधित बहुत सी समस्याओं से बच सकते हैं.अनाजों का राजा जौ असंख्य औषधीय गुणों से भरपूर होता है. जौ सबसे पुराने अनाजों में से एक है. जौ के आटे का सेवन प्राचीन काल में किया जाता रहा है. जौ में बहुत से विटामिन और पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. जिसकी वजह से जौ को सुपर फूड कहा जाता है. यह कई बीमारियों में दवा के तौर पर काम करता है.
हड्डियां भी होंगी मजबूत
जौ में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट की वजह से यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है. जौ अवसाद और अनिद्रा में भी राहत देता है. जौ रक्त को पतला कर रक्त के बहाव को बेहतर बनाए रखने के लिए कारगर है. जिससे हृदय रोग से संबंधित बीमारियों से निजात मिलती है. जौ का सेवन करने से शरीर की थकान दूर होती है. शारीरिक कमजोरी को दूर करता है. हड्डियों को भी मजबूती मिलती है और आस्टियोपोरोसिस बीमारी में राहत मिलती है.
बैड कोलेस्ट्रॉल भी होगा कम
जौ का नियमित सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है. दिल की बीमारियों को दूर करता है. जौ की रोटी खाने से शरीर में यूरिक एसिड कम होता है. गठिया रोग में भी लाभ मिलता है.
डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण
जौ डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है. जिस कारण यह खून में शर्करा का प्रभाव बहुत धीमी गति से करता है. जौ में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत करता है. लिवर को स्वस्थ रखता है. इतना ही नहीं जौ का नियमित सेवन करने से वजन नियंत्रित होता है
कैसे करें जौ का सेवन ?
जौ का बिस्कुट बनाकर, ब्रेड बनाकर, जौ के आटे से रोटी बनाकर, जौ का दलिया बनाकर, जौ का सत्तू बनाकर या फिर जौ का पानी भी पिया जा सकता है. इतना ही नहीं इसके हरे पत्तों का पाउडर बनाकर भी अपने आहार में शामिल कर सकते हैं. जौ को दूसरे अनाजों और दालों के साथ मिलाकर मल्टीग्रेन आटा बनाया जा सकता है और इसे अपने दैनिक आहार में शामिल कर सकते हैं.
Shahjahanpur,Uttar Pradesh
February 15, 2025, 12:29 IST