तनाव कम, पाचन सुधार और त्वचा-बालों के लिए वरदान, डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में मददगार अपराजिता की चाय
Last Updated:
Aparajita Tea Benefits: अपराजिता (बटरफ्लाई पी) के फूलों की चाय सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तनाव कम करते हैं, याददाश्त और एकाग्रता बढ़ाते हैं, साथ ही मस्तिष्क और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाते हैं. यह पाचन सुधारने, पेट की गर्मी कम करने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती है. अपराजिता की चाय त्वचा और बालों के लिए भी लाभकारी है, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करती है, और आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक होती है.
अपराजिता के फूलों की चाय सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है. क्योंकि, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स तनाव कम करने, याददाश्त बढ़ाने, त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और पाचन सुधारने में मदद करते हैं. साथ ही यह ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में भी सहायक है.

एक्सपर्ट डॉ. गीतिका शर्मा के अनुसार अपराजिता (बटरफ्लाई पी) के फूलों की चाय मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होती है. यह तनाव और चिंता को कम करती है, एकाग्रता बढ़ाती है. याददाश्त बढ़ाती है और मानसिक थकान को भी दूर करती है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ब्रेन फंक्शन को बेहतर करते हैं और न्यूरोप्रोटेक्टिव गुण दिमाग की कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं.

अपराजिता की चाय इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में काम करती है. इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालते हैं, तनाव घटाते हैं और पाचन को सुधारते हैं. यह पेट की गर्मी कम करती है, एसिडिटी और गैस से राहत देती है, आंतों की सफाई करती है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अपराजिता की चाय पाचन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है. क्योंकि यह पेट की गर्मी कम करती है. एसिडिटी और गैस से राहत दिलाती है. आंतों की सफाई करती है. मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है और शरीर को डिटॉक्स करती है. जिससे पाचन तंत्र मजबूत और स्वस्थ बनता है. साथ ही यह तनाव और अन्य समस्याओं में भी राहत देती है.

अपराजिता की चाय में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को अंदर से साफ करके चमक बढ़ाते हैं और झुर्रियों को कम करते हैं. यह बालों को मजबूत बनाकर डैंड्रफ को भी कम करती है.

अपराजिता की चाय ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करती है. इसमें मौजूद एंटी-डायबिटिक गुण दिल की सेहत को बेहतर बनाते हैं और मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखते हैं.

इसके अलावा, इसमें मौजूद एंथोसायनिन आँखों में रक्त प्रवाह बढ़ाकर रोशनी बढ़ाते हैं, थकान और जलन कम करते हैं. पानी में ताज़े फूल उबालकर, छानकर, नींबू और शहद मिलाकर इसे पीना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है.