तवे पर नहीं फूलती रोटी? इस तरीके से गूंथें आटा, रुई जैसी नरम बनेगी रोटी
Last Updated:
Soft Roti Tips: किचन में सबसे बेसिक और जरूरी चीज है ‘रोटी’, लेकिन अक्सर महिलाओं की यही शिकायत होती है कि उनकी रोटियां ढाबे या रेस्टोरेंट जैसी फूली हुई और नरम नहीं बनतीं. कई बार रोटियां कुछ ही देर में पापड़ जैसी कड़क हो जाती हैं. क्या आप जानते हैं कि एक परफेक्ट रोटी का राज उसके आटे और उसे बनाने के तरीके में छिपा होता है? अगर आप भी रुई जैसी मुलायम और गोल-गोल फूली हुई रोटियां बनाना चाहते हैं, तो आटे को गूंथने से लेकर उसे सेकने तक के इन सीक्रेट्स को जरूर जानें.
रोटी सॉफ्ट बनाने की शुरुआत आटे से ही होती है. अगर आप रोटी बनाने से पहले आटा सही बना लेंगे तो हर बार नरम और गोल-गोल फूली-फूली रोटियां बनेंगी. आटा बनाते समय एक साथ ज्यादा पानी डाल देंगे तो आटा या तो चिपचिपा हो जाएगा या सख्त रह जाएगा. इसलिए पानी हमेशा थोड़ा-थोड़ा डालते हुए आटा गूंथें. ध्यान रखें आटा न ज्यादा टाइट हो और न ज्यादा ढीला. जब आटा हल्का नरम और स्मूद लगे तभी समझिए कि परफेक्ट गूंथ गया है. यही पहली सीक्रेट है फूली रोटी की.

बहुत लोग नॉर्मल या ठंडे पानी से आटा गूंथते हैं जिससे रोटी उतनी सॉफ्ट नहीं बनती. अगर आप हल्का गुनगुना पानी लेकर आटा गूंथती है तो यह पानी आटे को बेहतर तरीके से बाइंड करता है और उसे मुलायम बनाता है. इससे रोटी बेलते समय भी आसान रहती है और तवे पर जल्दी फूलती है. खासकर गर्मियों में ये ट्रिक और भी काम आती है जिससे रोटियां ज्यादा देर तक नरम बनी रहती हैं.

आटा गूंथकर तुरंत रोटी बना देना सबसे बड़ी गलती होती है. ऐसा करने से रोटी कड़क और किनारों से फटने लगती है. आटे को कम से कम 20-30 मिनट के लिए ढककर जरूर रखें. इससे आटे का ग्लूटन सेट हो जाता है और रोटी ज्यादा सॉफ्ट बनती है. जब आटा सेट हो जाएगा तो बेलने में भी मजा आएगा और रोटी एकदम परफेक्ट बनेगी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर आप आटे को खुला छोड़ देते हैं तो उसकी ऊपरी परत सूख जाती है. यही वजह है कि रोटियां बेलते समय फटती हैं और ठीक से फूलती भी नहीं. इसलिए हमेशा आटे को गीले कपड़े या ढक्कन से ढककर रखें. खासकर गर्मियों में ये और जरूरी हो जाता है क्योंकि हवा में नमी कम होती है और आटा जल्दी सूख जाता है.

रोटी तभी फूलेगी जब तवा अच्छी तरह से गर्म होगा. अगर तवा ठंडा या हल्का गर्म है तो रोटी सख्त और कच्ची रह सकती है. रोटी डालने से पहले तवे को तेज आंच पर अच्छे से गर्म कर लें. जब तवा सही तापमान पर होगा तभी रोटी तुरंत फूलकर गोल-गोल बन जाएगी और खाने में भी मजेदार लगेगी.

धीमी आंच पर बनी रोटी अक्सर सूखी और कड़ी हो जाती है. इसलिए रोटी को हमेशा मीडियम से तेज आंच पर ही सेकें. जब रोटी एक तरफ से हल्की सिक जाए तो तुरंत पलटें और दूसरी तरफ तेज आंच पर सेकें. इससे रोटी में भाप बनती है और वो फूल जाती है. यही ट्रिक है ढाबा जैसी फूली रोटी बनाने की.

रोटी बेलते समय ज्यादा दबाव डालना भी एक गलती है. रोटी को हमेशा हल्के हाथों से बेलें ताकि वो हर तरफ से बराबर मोटी रहे. अगर कहीं पतली और कहीं मोटी होगी तो रोटी ठीक से नहीं फूलेगी. गोल और समान मोटाई की रोटी ही तवे पर अच्छे से फूलती है और सॉफ्ट बनती है.

रोटी बनाने के बाद अगर उसे खुला छोड़ देंगे तो वो जल्दी कड़क हो जाएगी. रोटी को मुलायम रखने के लिए हमेशा रोटियों को साफ सूती कपड़े में लपेटकर रखें और ढक दें. इससे भाप अंदर बनी रहती है और रोटियां लंबे समय तक नरम रहती हैं. अगर आप टिफिन में रख रहे हैं तब भी ये तरीका अपनाएं ताकि खाने तक रोटी सॉफ्ट बनी रहे.