ताजमहल में घूम रहे थे सैकड़ों लोग, अचानक आई ऐसी ‘आफत’, टूरिस्ट ही नहीं पुलिस भी जान बचाकर भागी

0
ताजमहल में घूम रहे थे सैकड़ों लोग, अचानक आई ऐसी ‘आफत’, टूरिस्ट ही नहीं पुलिस भी जान बचाकर भागी


Last Updated:

Agra News: आगरा में ताजमहल में रविवार दोपहर भगदड़ मच गई. यहां घूमने आए लोगों पर ऐसी आफत आ गई कि टूरिस्ट ही नहीं बल्कि सुरक्षाकर्मी तक जान बचाकर भागने लगे.

ताजमहल में मधुमक्खियों का हमला.

हाइलाइट्स

  • ताजमहल में मधुमक्खियों के हमले से भगदड़ मची.
  • पर्यटकों और सुरक्षाकर्मियों ने जान बचाकर भागा.
  • एक दिव्यांग पर्यटक को चोट आई, प्राथमिक उपचार दिया गया.

आगराः यूपी के आगरा में ताजमहल के दीदार के लिए हर रोज बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. यहां देश ही नहीं बल्कि विदेश से सैलानी घूमने के लिए आते हैं. इसी तरह रविवार को भी बड़ी संख्या में लोग ताज महल की खूबसूरती निहार रहे थे कि तभी अचानक भागो-भागो का शोर मच गया. हर कोई एक आफत से अपनी जान बचाकर भागने लगा. नौबत ये आ गई कि टूरिस्ट ही नहीं बल्कि ताजमहल की सुरक्षा में तैनात जवान भी अपनी जान बचाकर भागने लगे.

रविवार दोपहर को आगरा में ताजमहल के अंदर मधुमक्खियों के हमला कर दिया. जिसके बाद पर्यटकों में अफरा-तफरी मच गई. ताजमहल के रॉयल गेट पर मधुमक्खियों का छत्ता बना हुआ था, तभी आचनक से छत्ता टूटकर नीचे आ गिरा, और जिसके बाद मधुमक्खियां पूरे ताजमहल परिसर में फैल गईं. मधुमक्खियों ने ताजमहल के अंदर मौजूद पर्यटकों पर हमला कर दिया, जिसके बाद पर्यटकों के अफरा तफरी मच गई. मधुमक्खियों ने हमला करके पर्यटक को काट लिया.

यह भी पढ़ेंः प्रेमिका से मिलने मुंबई से यूपी आया प्रेमी, आधी रात कॉल पर बोली- कोई नहीं है घर आ जाओ, फिर भी अधूरा रह गया मिलन

बताया जा रहा है कि, जब मधुमक्खियों के झुंड ने पर्यटकों पर हमला बोला, तो पर्यटकों में अफरा-तफरी मच गई. बचने के लिए कोई अपने सिर पर रूमाल, तो कोई कहीं छिपकर खुद को बचाने की कोशिश करता नजर आया. एएसआई के सहायक संरक्षण अधिकारी प्रिंस वाजपेई ने बताया कि उन्होंने तत्काल बेरिकेडिंग करके गेट को बंद करा दिया था. एक दिव्यांग पर्यटक के चोट आई है. उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है. उन्होंने बताया कि मधुमक्खियों का छत्ता रॉयल गेट के ठीक ऊपर लगा था. वह इतना बड़ा हो गया था कि, ज्यादा वजन हो जाने के कारण टूट कर गिर गया.

अफसरों का कहना है कि यह मधुमक्खियों का छत्ता सिर्फ 2 से तीन दिन पुराना था. जिसके टूटकर गिरने से अफरा-तफरी मच गई. मधुमक्खियों ने कुछ पर्यटकों को काट लिया. मधुमक्खियों के हमले में एक दिव्यांग पर्यटक घायल होकर बैठ गया. उसके आंख और चेहरे पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था. पर्यटकों की भगदड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

homeuttar-pradesh

ताजमहल में घूम रहे थे सैकड़ों लोग, अचानक आई ऐसी ‘आफत’, मच गई भागमभाग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *