थूका तो 250 रुपए, डॉगी को पॉटी कराया तो 500 रुपए.. वाराणसी में लगेगा जुर्माना

0
थूका तो 250 रुपए, डॉगी को पॉटी कराया तो 500 रुपए.. वाराणसी में लगेगा जुर्माना


Last Updated:

Varanasi News: वाराणसी नगर निगम ने सार्वजानिक स्थलों पर गन्दगी फैलाने वालों के खिलाफ कमर कस ली है. अगर अब पान या गुटखा खाकर थूका या पालतू डॉगी को पॉटी करवाई तो जुर्माना देना पड़ेगा.

ख़बरें फटाफट

Varanasi News; वाराणसी में गंदगी फैलाने वालों की खैर नहीं

वाराणसी. वाराणसी नगर निगम ने शहर में स्वच्छता को लेकर कड़ा कदम उठाया है. जिसके अंतर्गत निगम ने प्रदेश की ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वच्छता नियमावली 2021 को लागू कर दिया है. इस नियमावली के लागू होने के साथ ही अब वाराणसी में सड़कों पर पान थूकने और पालतू कुत्तों के मल त्याग करने पर जुर्माना लगाया जाएगा. इतना ही नहीं FIR भी दर्ज हो सकती है. नगर निगम ने इसके लिए संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर दिए हैं.

वाराणसी में निगम ने स्वच्छता को लेकर अलग-अलग कैटेगरी तैयार की है, जिसका उलंघन करने पर जुर्माना लगाया जाएगा. इसमें मुख्य रूप से सड़कों पर पान या गुटका थूकना, पालतू कुत्तों को मल त्याग करवाना, खुले में मांस बिक्री करना, सीवर बहाना शामिल हैं. पान थूकने पर 250 रुपये तो कुत्तों के मल त्याग करवाने पर भी 500 रुपये का जुर्माना देना पड़ेगा. वहीं खुले में मांस बिक्री पर 750 रुपये जुर्माना देना होगा. इस नियमावली के अंतर्गत पांच गुना जुर्माना राशि बढ़ाई गई है. 2017 के इस नियमावली बुक को निगम के अंतर्गत आने वाले जोनल अधिकारी से लेकर राजस्व निरीक्षकों को वितरित कर दिया गया है. इस नए नियमावली में सिर्फ जुर्माना ही नहीं, बल्कि कई कैटेगरी में तो FIR भी दर्ज हो सकती है.

जुर्माने की रसीद के साथ टीम तैयार

जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि नए नियमावली के अंतर्गत जुर्माने की राशि को बढ़ाया गया है. साथ ही इसे जमीन पर उतारने के लिए टीम भी तैयार की गई है, जो क्षेत्र में नियम को तोड़ने वालों से जुर्माना वसूलने की करवाए करेगी.

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

थूका तो 250 रुपए, डॉगी को पॉटी कराया तो 500 रुपए.. वाराणसी में लगेगा जुर्माना



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *