दसवीं के छात्र ने बनाया ऐसा कमाल का प्रोजेक्ट, भूकंप आने से पहले कर देगा अलर्ट, बच जाएगी जान

0
दसवीं के छात्र ने बनाया ऐसा कमाल का प्रोजेक्ट, भूकंप आने से पहले कर देगा अलर्ट, बच जाएगी जान


Last Updated:

Moradabad News: मुरादाबाद के छात्र अवधेश सिंह ने भूकंप सेंसर प्रोजेक्ट बनाया है, जो अलार्म से समय रहते भूकंप की सूचना देगा और बच्चों व लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा.

अक्सर देखा जाता है कि भूकंप में  बड़ी उथल पुथल हो जाती है. उसके पीछे की वजह यह रहती है कि भूकंप आने से पहले लोगों को पता नहीं रहता कि किस समय भूकंप आना है. जिसकी बजह से बड़ी से बड़ी घटना घटित हो जाती है. इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए और भूकंप आने से पहले ही सूचना मिल सके इन सब चीजों के लिए मुरादाबाद का एक छात्र आ गया है. मुरादाबाद में एक छात्र ने ऐसा अनोखा प्रोजेक्ट बनाया है. जिसकी मदद से भूकंप से होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकेगा. प्रोजेक्ट में कई ऐसी चीजों का प्रयोग किया गया है. जिससे भूकंप आने से पहले ही अलार्म बज जाएगा और समय रहते ही खुद को सेफ जगह रखा जा सकेगा.

समय से भूकंप का लगेगा पता

कक्षा 10 के छात्र अवधेश सिंह ने बताया कि मेने भूकंप सेंसर का एक प्रोजेक्ट बनाया है. इस प्रोजेक्ट के माध्यम से हमें समय से भूकंप का पता लग सकेगा और बड़ी से बड़ी घटना पर अंकुश लग सकेगा. जब भी भूकंप आएगा. शुरुआत में ही अलार्म बज जाएगा. जिसके माध्यम से पता लग जाएगा कि भूकंप आ गया है. जिससे आप सेफ जगह पर जा सकेंगे. इसमें ऐसे सेंसर का प्रयोग किया गया है. जो भूकंप की शुरुआत में ही अलार्म के माध्यम से सबको सूचना दे देगा कि भूकंप आ गया है. जल्द से जल्द आप सुरक्षित जगह पर पहुंच जाएं.

घटनाओं पर लगेगा अंकुश

उन्होंने कहा कि इन्हें स्कूल हॉस्टल सहित छोटे बच्चों की ऐसी जगह जहां पर बड़ी संख्या में बच्चे रहते हो उन जगहों पर लगा सकते हैं. जिससे समय रहते उन सभी जगह को सेफ रखा जा सके और भूकंप आने से पहले ही अलार्म के माध्यम से पता लग सके और उन बच्चों की जान को कोई खतरा न हो सके. इसके अलावा बड़ी-बड़ी बिल्डिंग में भी इसका प्रयोग कर सकते हैं. जिससे आसानी से लोगों की जान को बचाया जा सके और भूकंप से होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके. इसे बनाने में 200 से 300 का इसमें खर्च आया है. और यह प्रोजेक्ट मैंने बस यही सोच कर बनाया है कि लगातार भूकंप के कारण जो घटनाएं सामने आती हैं, उन पर अंकुश लग सके.

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल…और पढ़ें

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

दसवीं के छात्र ने बनाया ऐसा कमाल का प्रोजेक्ट, भूकंप आने से पहले कर देगा अलर्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *