दिल्ली की पॉश कॉलोनी नहीं, ये है यूपी का स्मार्ट विलेज! सीसीटीवी और रंगीन सड़कें देख चौंक जाएंगे आप

0

Last Updated:

Model village of Shahjahanpur : शाहजहांपुर का भटपुरा रसूलपुर गांव आज विकास की नई इबारत लिख रहा है. पलायन रोकने की जिद ने ग्राम प्रधान अनिल कुमार गुप्ता को ‘रोल मॉडल’ बना दिया है. यहां की रंगीन गलियां, सीसीटीवी कैमरे और आधुनिक सुविधाएं शहरों को मात दे रही हैं. प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से सम्मानित यह पंचायत अब देश के लिए एक मिसाल बन चुकी है.

ग्राम प्रधान ने गांव की तस्वीर बदलने के लिए 54 रास्तों पर रंगीन इंटरलॉकिंग कराई है. खास बात यह है कि इन रास्तों का नामकरण महापुरुषों और बुजुर्गों के नाम पर किया गया है. पक्की नालियों और सलीके से बने रास्तों ने गांव को एक व्यवस्थित और सुंदर शहरी रूप दे दिया है.

शाहजहांपुर मॉडल गांव, भटपुरा रसूलपुर ग्राम पंचायत, ग्राम प्रधान अनिल कुमार गुप्ता, गांव का विकास, स्मार्ट विलेज उत्तर प्रदेश, पलायन मुक्त गांव, लोकल 18, Shahjahanpur Model Village, Bhatpura Rasulpur Gram Panchayat, Village Head Anil Kumar Gupta, Village Development, Smart Village Uttar Pradesh, Migration-Free Village, Local 18

स्वच्छता के मामले में यह गांव बेहद सख्त है. हर घर में निजी शौचालय के साथ पांच सामुदायिक शौचालय मौजूद हैं. यहां सफाईकर्मी रोजाना गलियों को चकाचक करते हैं, और जगह-जगह रखे फैंसी कूड़ेदान यह सुनिश्चित करते हैं कि गंदगी कहीं भी नजर न आए.

शाहजहांपुर मॉडल गांव, भटपुरा रसूलपुर ग्राम पंचायत, ग्राम प्रधान अनिल कुमार गुप्ता, गांव का विकास, स्मार्ट विलेज उत्तर प्रदेश, पलायन मुक्त गांव, लोकल 18, Shahjahanpur Model Village, Bhatpura Rasulpur Gram Panchayat, Village Head Anil Kumar Gupta, Village Development, Smart Village Uttar Pradesh, Migration-Free Village, Local 18

गांव को हरा-भरा रखने के लिए 1000 से अधिक पौधे लगाए गए हैं. प्रधान की प्रेरणा से किसानों ने भी 4000 से ज्यादा पॉपुलर के पेड़ लगाए हैं. इससे न केवल पर्यावरण शुद्ध हो रहा है, बल्कि किसानों के लिए भविष्य में अतिरिक्त आय के साधन भी विकसित हो रहे हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

शाहजहांपुर मॉडल गांव, भटपुरा रसूलपुर ग्राम पंचायत, ग्राम प्रधान अनिल कुमार गुप्ता, गांव का विकास, स्मार्ट विलेज उत्तर प्रदेश, पलायन मुक्त गांव, लोकल 18, Shahjahanpur Model Village, Bhatpura Rasulpur Gram Panchayat, Village Head Anil Kumar Gupta, Village Development, Smart Village Uttar Pradesh, Migration-Free Village, Local 18

पेयजल के लिए 57 इंडिया मार्का हैंडपंप पूरी तरह चालू स्थिति में हैं. जल संरक्षण के प्रति गंभीरता दिखाते हुए वाटर हार्वेस्टिंग के लिए सोकपिट बनाए गए हैं. गांव के 26 तालाबों का संरक्षण यह सुनिश्चित करता है कि गांव का जलस्तर हमेशा बेहतर बना रहे.

शाहजहांपुर मॉडल गांव, भटपुरा रसूलपुर ग्राम पंचायत, ग्राम प्रधान अनिल कुमार गुप्ता, गांव का विकास, स्मार्ट विलेज उत्तर प्रदेश, पलायन मुक्त गांव, लोकल 18, Shahjahanpur Model Village, Bhatpura Rasulpur Gram Panchayat, Village Head Anil Kumar Gupta, Village Development, Smart Village Uttar Pradesh, Migration-Free Village, Local 18

सुरक्षा के मोर्चे पर भी भटपुरा रसूलपुर किसी पॉश कॉलोनी से कम नहीं है. गांव के चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. डिजिटल निगरानी की वजह से गांव में शांति का माहौल है और ग्रामीण खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं.

शाहजहांपुर मॉडल गांव, भटपुरा रसूलपुर ग्राम पंचायत, ग्राम प्रधान अनिल कुमार गुप्ता, गांव का विकास, स्मार्ट विलेज उत्तर प्रदेश, पलायन मुक्त गांव, लोकल 18, Shahjahanpur Model Village, Bhatpura Rasulpur Gram Panchayat, Village Head Anil Kumar Gupta, Village Development, Smart Village Uttar Pradesh, Migration-Free Village, Local 18

बेहतरीन कार्यों के लिए अनिल कुमार गुप्ता को 2015 में पीएम मोदी ने और 2022-23 में सीएम योगी ने सम्मानित किया. उन्हें राष्ट्रीय कार्यशालाओं के लिए केरल और पंजाब भी भेजा गया. आज उनका गांव ‘स्मार्ट विलेज’ की असली परिभाषा को धरातल पर सार्थक कर रहा है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

दिल्ली की पॉश कॉलोनी नहीं, ये है यूपी का स्मार्ट विलेज! सीसीटीवी और रंगीन…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों