दिल्ली क्यों नहीं पहुंचे योगी? केशव प्रसाद तो मंच पर थे, सबके मन में यह सवाल

0
दिल्ली क्यों नहीं पहुंचे योगी? केशव प्रसाद तो मंच पर थे, सबके मन में यह सवाल


Last Updated:

Delhi CM News: दिल्ली के रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी भारतीय जनता पार्टी ने भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया था. जिसमें बीजेपी व एनडीए शासित …और पढ़ें

दिल्ली में बीजेपी का शपथग्रहण.

हाइलाइट्स

  • रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.
  • शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद थे.

लखनऊः दिल्ली में बंपर जीत के बाद गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ. इस दौरान रेखा गुप्ता ने बतौर मुख्यमंत्री की शपथ ली. इसके अलावा 6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी व एनडीए शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी शामिल थें. लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल नहीं हो पाए. लोगों के मन में यह कौतहूल था कि सीएम योगी मंच पर क्यों नहीं नजर आ रहे हैं.

दरअसल, यूपी विधानसभा का बजट सत्र जारी है. गुरुवार को सदन में यूपी सरकार ने 2025-26 वित्तिय वर्ष के लिए बजट पेश किया. इस दौरान सीएम योगी भी मौजूद थे. तो बजट सत्र के चलते सीएम योगी दिल्ली नहीं पहुंचे. हालांकि प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद शपथ ग्रहण समारोह में जरूर मौजूद थे.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर रेखा गुप्ता को बधाई दी है. आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ”रेखा गुप्ता जी को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हृदयतल से बधाई व शुभकामनाएं!” उन्होंने कहा, ”पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन व आपके कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, डबल इंजन की भाजपा सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों के साथ समग्र विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करते हुए सुरक्षा, सुव्यवस्था और सुशासन के आदर्श मानक स्थापित करेगी.”

आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के वित्तीय वर्ष 2025-2026 के बजट प्रस्तुतीकरण में व्यस्तता के कारण आपके शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित नहीं हो पा रहा हूं. पुनश्च शुभकामनाएं!” उत्तर प्रदेश विधानसभा में बृहस्पतिवार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश किया गया. प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जमीनी स्तर से उठी नेता बताते हुए विश्वास जताया कि वह शहर के विकास के लिए पूरे जोश के साथ काम करेंगी.

homeuttar-pradesh

दिल्ली क्यों नहीं पहुंचे योगी? केशव प्रसाद तो मंच पर थे, सबके मन में यह सवाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों