दिल्ली जाने वाले यात्रियों की हुई फजीहत! गाजियाबाद बॉर्डर पर भयंकर जाम, ये..

0
दिल्ली जाने वाले यात्रियों की हुई फजीहत! गाजियाबाद बॉर्डर पर भयंकर जाम, ये..


Last Updated:

गाजियाबाद बॉर्डर पर भीषण जाम का कारण दिल्ली में युवक रोहित की हत्या है. परिजनों ने हाइवे पर जाम लगा दिया. वीकेंड के बाद पहला कार्य दिवस होने से भी ट्रैफिक बढ़ा. पुलिस जाम हटाने में जुटी है.

X

यूपी के गाजियाबाद बॉर्डर पर लगा लंबा जाम

हाइलाइट्स

  • गाजियाबाद बॉर्डर पर भीषण जाम, वाहन चालकों को 20 से 40 मिनट का समय लग रहा.
  • युवक की हत्या के विरोध में परिजनों ने हाइवे पर जाम लगाया.
  • वीकेंड के बाद पहला कार्य दिवस, वाहनों का दबाव सामान्य से अधिक.

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गाजीपुर होते हुए दिल्ली जाने वाले लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ रहा है. वाहन चालकों को जाम से निकलने में 20 से 40 मिनट तक का समय लग रहा है. जाम लगने की मुख्य वजह दिल्ली में एक युवक की हत्या बताई जा रही है. युवक के परिजनों ने हाईवे पर प्रदर्शन करते हुए रास्ता जाम कर दिया. इसके अलावा, वीकेंड के बाद सोमवार को ऑफिस खुलने के कारण भी सड़कों पर वाहनों का भारी दबाव देखने को मिला.

इंदिरापुरम से गाजीपुर बॉर्डर तक जाम
गाजियाबाद के इंदिरापुरम से लेकर गाजीपुर बॉर्डर के आगे दिल्ली तक कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया. घंटों तक लोग जाम में फंसे नजर आए. पुलिस अपनी तरफ से ट्रैफिक को सुचारु करने की पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन भारी संख्या में वाहन रेंगते हुए दिखाई दे रहे हैं.

वीकेंड के बाद पहला वर्किंग डे भी बना कारण
जाम का एक और बड़ा कारण यह है कि लंबे वीकेंड के बाद सोमवार को पहला कार्य दिवस था. वहीं वीकेंड की छुट्टी के बाद सभी कार्यालय पूरी तरह खुल गए, जिससे सड़कों पर वाहनों की संख्या सामान्य दिनों से अधिक हो गई. गाजियाबाद पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने में जुटी हुई है, लेकिन हालात पूरी तरह काबू में नहीं आ रहे हैं.

क्या है हत्या का मामला?
दिल्ली के गाजीपुर फूलमंडी इलाके में बीती शनिवार रात 32 वर्षीय रोहित नाम के युवक की हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि रोहित इलाके में नशे के धंधे का विरोध करता था, जिस वजह से उसकी हत्या कर दी गई. इस मामले में यामिना और तारिक नाम के आरोपियों पर हत्या का आरोप है. वारदात के विरोध में मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने हाईवे पर प्रदर्शन किया, जिससे जाम की स्थिति बन गई. लगातार दूसरे दिन भी विरोध जारी रहा, प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की है.

homeuttar-pradesh

दिल्ली जाने वाले यात्रियों की हुई फजीहत! गाजियाबाद बॉर्डर पर भयंकर जाम, ये..



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *