दिल्ली से मथुरा आ रहे या जा रहे तो कभी भी आपकी गाड़ी पर लग सकती है ब्रेक, यमुना एक्सप्रेस वे पर आ गया आदेश

0
दिल्ली से मथुरा आ रहे या जा रहे तो कभी भी आपकी गाड़ी पर लग सकती है ब्रेक, यमुना एक्सप्रेस वे पर आ गया आदेश


Last Updated:

Yamuna Expressway News: बीते मंगलवार को मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा होने के बाद यमुना अथॉरिटी ने फैसला लिया है कि अगर एक्सप्रेसवे पर विजिबिलटी 50 मीटर से कम होगी तो सभी गाड़ियों को फैसलिटी सेंटर पर रोक दिया जाएगा.

यमुना अथॉरिटी का बड़ा फैसला.

लखनऊः मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे के बाद यमुना अथॉरिटी ने बड़ा फैसला लिया है. इस फैसले के तहत अगर विजिबिलटी 50 मीटर से कम होगी तो एक्सप्रेसवे पर चलने वाली सभी गाड़ियों को रोक दिया जाएगा. यह सभी गाड़ियां फैसिलिटी सेंटर पर खड़ी की जाएंगी. बता दें कि बीते मंगलवार तड़के कम विजिबिलटी होने के कारण कई बसें और गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिसके चलते दर्दनाक हादसा हो गया.

सिर्फ पांच लाशों की हुई शिनाख्त
इस हादसे में अभी तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं कई लोग घायल हैं और कुछ गंभीर रूप से घायल हैं, जिसके चलते आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है. उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के हुए भीषण हादसे में बुरी तरह जले मानव अवशेषों की जांच शुरू होने के बाद इस घटना में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है. हादसे में जान गंवाने वाले 13 लोगों में से अब तक सिर्फ पांच की ही पहचान हो पाई है. कई शव इतने जल गए थे कि उनकी तत्काल पहचान करना लगभग नामुमकिन था. इस काम के लिए डीएनए जांच की जा रही है.

सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश
बता दें कि बुधवार को ही सीएम योगी ने बैठक कर एक्सप्रेसवे को लेकर सख्त निर्देश भी दिए हैं. इसके अलावा सीएम योगी ने निर्देश देते हुए कहा कि राजमार्गों व सड़कों पर जरूरत के हिसाब से रिफ्लेक्टर बनाए जाएं. NHAI, स्टेट हाईवे के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर व्यवस्था सही करने का निर्देश दिया है. एक्सप्रेस-वे पर पेट्रोलिंग बढ़ाने को भी सीएम योगी ने कहा है. साथ ही हर ब्लैक स्पॉट पर टीमों को तैनात रहने को भी कहा गया है.

टोल प्लाजा पर चेतावनी देने का निर्देश
इसके अलावा खराब विजिबिलिटी होने पर एक्सप्रेस-वे पर यातायात का प्रबंधन सुनिश्चित करने को कहा है. सीएम ने अपील की है कि सुरक्षित यात्रा के लिए जनता ‘एडवाइजरी’ का सख्ती से पालन करें. एक्सप्रेस-वे पर क्रेन और एम्बुलेंस 24×7 तैनात रहने का निर्देश दिया है. टोल प्लाजा पर लाउडस्पीकर के माध्यम से चालकों को कोहरे की स्थिति की चेतावनी देने को कहा है. साथ ही सीएम योगी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि कोहरे में ‘ओवरस्पीडिंग’ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी.

About the Author

authorimg

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

homeuttar-pradesh

विजिबिलटी हुई कम, तो बंद हो जाएगा एक्सप्रेसवे, यमुना अथॉरिटी का फैसला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *