दिल्ली से लखनऊ आ रहे विमान में जज से अभद्रता, गाजीपुर सड़क हादसे में सास-बहू की मौत
दिल्ली से लखनऊ आ रहे विमान में जज से अभद्रता
अमरोहा के एक जज से विमान में अभद्रता का मामला सामने आया है. अभद्रता का आरोप क्रू मेंबरों पर लगा है. विमान दिल्ली से लखनऊ आ रहा था. विमान में फंगस लगा खाना मिलने पर जज ने नाराजगी जताई थी. जज ने एयर इंडिया एयरलाइंस के कर्मचारियों के खिलाफ लखनऊ के सरोजिनी नगर थाने में एनसीआर दर्ज कराई है. क्रू मेंबर, कस्टमर सर्विस इंचार्ज पर अभद्रता का आरोप है. शिकायत करने वाले जज अमरोहा में तैनात हैं.
गाजीपुर सड़क हादसे में सास-बहू समेत 3 की मौत
गाजीपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है. तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी. बाइक सवार 1 पुरुष और 2 महिला ने दम तोड़ा. बाइक चालक समेत सास-बहू की हादसे में मौत. वाराणसी गोरखपुर एनएच पर हादसा. मरदह थाना क्षेत्र के कैथवली गांव के पास का मामला.
फर्रुखाबाद: सपा के पूर्व विधायक के घर में ब्लास्ट, मची अफरा-तफरी
सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुए ब्लास्ट से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. यह घटना कोतवाली सदर क्षेत्र के नाला मछरत्ता की है. धमाका इतना भीषण था कि घर की छत समेत रेस्ट रूम पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और खिड़की-दरवाजों के परखच्चे उड़ गए. बता दें कि पूर्व विधायक विजय सिंह वर्तमान में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं. घटना के वक्त घर में उनकी पत्नी दमयंती सिंह समेत तीन लोग मौजूद थे, जो बाल-बाल बचे. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और ब्लास्ट के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है.
कानपुर में ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की मौत
शिवली थाना क्षेत्र के जुगराजपुर में एक बेकाबू 22 चक्का ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों रुपेंद्र, अनुराग और सुमित की मौत हो गई. हादसे से नाराज परिजनों ने शिवली-रूरा मार्ग पर चक्काजाम कर 15 लाख मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग की. मौके पर पहुंचे एसडीएम और पूर्व सांसद की समझाइश के बाद, किसान दुर्घटना बीमा से 5-5 लाख रुपये की सहायता और जमीन आवंटन के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ.
लखनऊ के सहारा शहर में करोड़ों की सेंधमारी का पर्दाफाश
लखनऊ के गोमती नगर में सील पड़े सहारा शहर से करोड़ों का कीमती सामान पार करने वाले शातिर गिरोह के 6 सदस्यों को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है. कबाड़ वाले बनकर रेकी करने वाले इस गिरोह ने अब तक सोने-चांदी, प्लैटिनम के जेवर और 10 क्विंटल से ज्यादा तांबा-पीतल चोरी कर बेच दिया था. आरोपियों के पास से 2 सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल, 15 महंगी घड़ियां, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और चोरी में इस्तेमाल एक्सयूवी व पिकअप वाहन बरामद हुए हैं.
वाराणसी में नवरात्रि पर बंद रहेंगी मीट की दुकानें
चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च से हो रही है. श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए नगर निगम वाराणसी ने एक बहुत ही महत्वपूर्ण फैसला लिया है. इसके तहत नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक शहर में मीट, मांस और मछली की बिक्री पर पूरी तरह से रोक रहेगी. नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि निगम क्षेत्र के अंदर किसी भी स्थान पर इन दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी. यह नियम न केवल नवरात्रि बल्कि ईद के पर्व पर भी समान रूप से लागू रहेगा.
माननीय बनने से पहले पुलिस ने कर लिया अरेस्ट
जौनपुर में माननीय बनने से पहले पुलिस ने नेता को गिरफ्तार कर भेजा जेल. धोखाधड़ी के आरोप में श्याम गुप्ता को पुलिस सुबह गिरफ्तार कर भेजा जेल, शाम को बन गए माननीय. चायपत्ती व्यापारी राजवीर शर्मा के साथ 11 लाख 45 हजार के लेन देन मामले में पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा. पुलिस वंचित आरोपी श्याम गुप्ता को शाहगंज से गिरफ्तार कर भेजा जेल. शाम होते ही नगर पालिका के नामित माननीय सदस्य शासन द्वारा नेता को किया गया घोषित. शाहगंज नगर पालिका परिषद का मामला.
एटा में ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत
एटा जिले में ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की मौत चार अन्य घायल. मृतक की पहचान राकेश पुत्र गया प्रसाद उम्र 55 वर्ष निवासी नगला बावन थाना, जिला फिरोजाबाद के रूप में हुई है. वहीं चार अन्य घायलों में देवदत्त पुत्र सियाराम उम्र 52 वर्ष निवासी नगला भीम थाना एका जिला फिरोजाबाद, राजा पुत्र अंगद की उम्र 30 वर्ष, राम वकील पुत्र कन्हैया सिंह उम्र 60 वर्ष, नंदकिशोर पुत्र रामप्रसाद उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम नगला बावन थाना एका जिला फिरोजाबाद के रहने वाले हैं. पुलिस द्वारा मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अन्य चारों घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है.
प्रेमिका से शादी की जिद को लेकर टावर पर चढ़ा युवक
सोनभद्र जिले में प्रेम प्रसंग बना हाईवोल्टेज ड्रामा. मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक. शादी की जिद को लेकर जान जोखिम में डालकर टॉवर पर चढ़ा युवक. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की भीड़. काफी देर तक टॉवर पर चढ़कर करता रहा हंगामा. प्रेमिका से शादी कराने की मांग पर अड़ा. पुलिस द्वारा युवक को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास जारी. मौके पर अफरा-तफरी,किसी अनहोनी की आशंका के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन तेज. राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के प्रकाश गार्डेन रौप के पास चुर्क का मामला.
कानपुर में 11 साल की बच्ची की दफन मिली लाश
कानपुर के विधनू थाना क्षेत्र के अंतर्गत सनसनी खेज मामला सामने आया. घर के बाहर खेल रही 11 साल की मासूम का शव घर के पास खेत में दफन मिल. बीती शाम से मासूम घर के बाहर से अचानक हुई थी गायब. कई घंटे ढूंढने के मासूम का शव खेत में दफन मिला. निर्वस्त्र हालत में मिला शव, रेप के बाद दफनाने की आशंका. पुलिस और फारेंसिक टीम मौके पर जाँच में जुटी.
सीतापुर में कुत्ते का अटैक
सीतापुर जिले में आवारा कुत्ते ने तीनों लोगों पर किया हमला. आवारा कुत्ते के हमले में तीनों हुए घायल. जिला अस्पताल में सभी भर्ती. एक घायल की हालत गंभीर. एक शख्स को ग्रामीणों ने कुत्ते से बचाया. आवारा कुत्ते को लेकर गांव में दहशत. देहात कोतवाली क्षेत्र के रामुआपुर का मामला.
सीतापुर में हिस्ट्रीशीटर रामजीवन की मिली लाश
सीतापुर जिले में हिस्ट्रीशीटर रामजीवन का मिला शव. पेड़ से लटकता मिला रामजीवन का शव. सोमवार को न्यायालय में पेशी के लिए निकला था रामजीवन. घर न पहुंचने पर तलाश कर रहे थे परिवार वाले. शव मिलने से परिवार वालों में मचा कोहराम. हिस्ट्रीशीटर रामजीवन पर दर्ज थे लूट और चोरी के मुकदमे. पुलिस हिस्ट्रीशीटर रामजीवन को आत्महत्या करना बता रही. रेउसा थाना क्षेत्र का मामला.
लोहिया अस्पताल में हंगामा
लखनऊ में लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा. तीमारदारों और डॉक्टरों ,नर्स के साथ हाथापाई. इलाज को लेकर डॉक्टर और नर्स से भिड़े तीमारदार. मरीज के तीमारदारों ने जमकर काटा बवाल. बवाल के बीच डॉक्टर नर्स और मरीज के तीमारदारों के बीच मारपीट. मरीज के साथ आए लोगों ने इमरजेंसी गेट का ग्लास तोड़ा. सूचना पर पहुंची पुलिस ने बवाल कर रहे लोगों को हिरासत में लिया. विभूति खंड थाना क्षेत्र के लोहिया अस्पताल का मामला.
गोरखपुर में पूर्व पार्षद की निर्ममता से हत्या
गोरखपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व पार्षद की हत्या कर दी गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चार हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया. हमले के बाद पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान करीब 100 मीटर तक भागे, लेकिन हमलावरों ने पीछा कर दोबारा हमला किया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाशों ने सीने, सिर और हाथ पर चाकू से वार किए. इसके बाद वे कुछ देर तक वहीं रुके रहे और उनके मरने का इंतजार करते रहे. जब उन्हें लगा कि पूर्व पार्षद की मौत हो गई है, तब वहां से भाग गए. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और राजकुमार चौहान को बीआरडी मेडिकल कॉलेज लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
बलिया में दबंगों ने किसान को मारी गोली
बलिया में किसान को दबंगों ने दौड़कर मारी गोली. बाएं हाथ में किसान अशोक ठाकुर को लगी गोली ,हुआ घायल. बैरिया इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह व पुलिस की लापरवाही आई सामने. पीड़ित ने 1 दिन पहले थाने जाकर इस्पेटर से दबंगो के थी शिकायत. डायल 112 पर फोन करके भी किया था शिकायत. कोई कार्यवाही नहीं होने पर दबंगों ने आज मारी गोली. घटना के बाद इंस्पेक्टर और डायलॉग 112 पुलिस आई. बैरिया थाना क्षेत्र के नौरंगा भुवाल छपरा गांव की घटना.
पुलिस पर फायरिंग करने वाले को सजा
कानपुर में पुलिस पार्टी पर फायर करने के मामले में अपर जिला जज सप्तम की कोर्ट ने शेखू को 3 साल की कैद की सजा और 6000 का जुर्माना भी. 22 नवंबर 2022 चकेरी पुलिस ने किया था गिरफ्तार.
110 करोड़ की ठगी करने वालों पर गैंगस्टर की कार्रवाई
आजमगढ़ जिले में साइबर अपराधियों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई. डीएम के आदेश पर एसपी ने 110 करोड़ का अंतराष्ट्रीय साइबर फ्राड करने वालों पर हुई गैंगस्टर की कार्रवाई. गैंग लीडर समेत गैंग में शामिल 17 अपराधियों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज. चीन, दुबई समेत कई अन्य देश विरोधी देशों के हैंडलरों से जुड़ा है इनका तार. फर्जी PM किसान योजना APK एप/लिंक व इन्वेस्टमेंट स्कीम के ज़रिए करते थे ठगी. आजमगढ़ पुलिस इस गैंग के करोड़ों रुपये कर चुकी है फ्रीज. बहुत जल्द इन सभी अपराधियों की संपत्ति की पहचान कर होगी कुर्की की कार्रवाई.
रौशनी के लिए जलाई गई मोमबत्ती से लगी भीषण आग
अलीगढ़ जिले में इफ्तार पर रौशनी के लिए जलाई मोमबत्ती से लगी भीषण आग. इलाके में सुबह से थी बत्ती गुल, रौशनी के लिए जलाई कैंडल से फ्लेट में लगी भीषण आग. घटना के वक्त फ्लेट में बुजुर्ग महिला थीं मौजूद, बमुश्किल बचाया गया. आग की घटना में बताया जा रहा हैं भारी नुकसान, पालतू पर्शियन दो बिलियां हुई गायब. सूचना के बाद मौके पर पहुँची दमकल की टीम ने बमुश्किल आग पर पाया काबू. सिविल लाइन थाना इलाके के शौकत मंजिल एक मीनार अपार्टमेंट दूसरी मंजिल की घटना.
बुलंदशहर में ज्वेलर्स की दुकान से उड़ाए लाखों के सोने के आभूषण
बुलंदशहर जिले में ज्वेलर्स की दुकान से उड़ाए लाखों के सोने के आभूषण. खानपुर कस्बे की मैन बाजार स्थित प्रेम ज्वेलर्स नामक सर्राफ की दुकान से सोने की धातु की गले की चैन का डब्बा चोरी. दुकान मालिक के अनुसार ग्राहक बनकर आये थे एक महिला और पुरुष. महिला और पुरुष ने सोने की धातु से बना पूरा डब्बा किया साफ. सर्राफ के अनुसार उसमे थी करीब 150 ग्राम सोने की धातु की गले की चैन. सीसीटीवी कैमरे मे कैद हुई चोरी की पूरी घटना, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस.
अलीगढ़ में अस्पताल में भर्ती मरीज को मारी गोली
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में अस्पताल में भर्ती मरीज को मारी गोली. दो हमलावरों ने सिर में तमंचा सटकाकर मारी गोली. फायरिंग की आवाज सुनकर अस्पताल में मची भगदड़. थाना क्वार्सी क्षेत्र के रेणुका हॉस्पिटल का मामला.
उन्नाव में पुलिस और गोवंश तस्करों के बीच मुठभेड़
उन्नाव जिले में पुलिस और गोवंश तस्करों के बीच मुठभेड़. चेकिंग के दौरान रोकने पर बाइक सवार 3 गोवंश तस्करों ने की फायरिंग. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर रफीक के पैर में लगी गोली. घायल आरोपी रफीक को सीएचसी में भर्ती करवाया गया, 1 तस्कर मनमोहन यादव अरेस्ट. तीसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर हुआ फरार. पकड़े गए आरोपी घूम रहे गोवंश को पकड़कर उनकी तस्करी करते थे. आरोपी रफीक पर लखनऊ और उन्नाव में दर्ज हैं 10 मुकदमे. आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद. असोहा थाना क्षेत्र के चंदन खेड़ा पुल के पास की घटना.
घर से नाराज होकर बाहर निकली किशोरी को किया बरामद
कानपुर के सेंट्रल स्टेशन पर RPF की टीम ने चेकिंग के दौरान किशोरी को किया बरामद. पूछताछ के दौरान रो-रो कर किशोरी ने पुलिस को बताइ आपबीती. माता-पिता की डांट से नाराज थी 11वीं की छात्रा. मध्य प्रदेश के छतरपुर की किशोरी के माता पिता ने 12 मार्च को अपहरण का दर्ज कराया था मुकदमा. कानपुर के सेंट्रल स्टेशन पर चेकिंग के दौरान आरपीएफ की टीम ने किशोरी को किया बरामद. परिजनों को दी गई सूचना.
संभल में गौकश बदमाशों का एनकाउंटर
संभल जिले में पुलिस की गौकश बदमाशों से मुठभेड़. एक गौकश पुलिस की गोली से घायल. एक सिपाही भी बदमाशों की गोली से घायल. एक गौकश हुआ फरार. बाइक, तमंचे बरामद. बहजोई थाना के टिकटा रोड की घटना.
यात्रियों का सामान चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर यात्रियों का लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को चोरी करने वाला शातिर को जीआरपी पुलिस ने चेकिंग के दौरान किया गिरफ्तार. बिहार के भागलपुर का रहने वाला है शातिर चोर. पुलिस ने आरोपी की तलाशी में लाखों के कीमत के लैपटॉप, चार्जर किया बरामद. पुलिस टीम कर रही पूछताछ.
पंचायत में साल-साले की हत्या करने वाला एनकाउंटर में ढेर
बरेली जिले में सास और साले की हत्या करने वाला अशरफ खान एनकाउंटर में ढेर. भरी पंचायत में सास साले और पत्नी पर चाकू से हमला किया था. सास और साले की हो गई थी मौत. वहीं पत्नी साइमा गंभीर रूप से घायल है. वारदात को अंजाम देने के बाद अशरफ खान फरार था. पुलिस की तीन टीम असरफ की तलाश रही थी. घिर जाने पर पुलिस पर फायरिंग की. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अशरफ खान ढेर हुआ. थाना इज्ज़त नगर के सहारा ग्राउंड के पास मुठभेड़ हुई.
कानपुर में ट्रक चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर
कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर हुआ बड़ा हादसा. ट्रक चालक ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर बाइक सवार व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल. घायल व्यक्ति को मेडिकल के लिए एम्बुलेंस से पहुंचाया गया अस्पताल. मौके पर पुलिस मौजूद.
मथुरा में रेप के आरोपी का एनकाउंटर
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पुलिस का लंगड़ा अभियान जारी है. मुठभेड़ में एक बलात्कारी राजकुमार हुआ घायल. दूसरे आरोपी दुर्गेश ने पुलिस के सामने किया समर्पण. गोली लगने से घायल हुए राजकुमार को अस्पताल में कराया गया भर्ती. पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से तमंचा कारतूस बरामद. पकड़े गए आरोपियों ने आत्महत्या करने जा रही महिला के साथ किया था बलात्कार. थाना मांट क्षेत्र में डांगौली रास्ते पर हुई मुठभेड़.
गाजियाबाद में मिली चार साल की मासूम की लाश
गाजियाबाद जिले में चार साल की मासूम का शव खाली खेत में मिला.परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर लगाया हत्या का आरोप. दुष्कर्म की जताई जा रही है आशंका. पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज. आरोपी पड़ोसी युवक को लिया हिरासत में. थाना नंदग्राम क्षेत्र की घटना.
आगरा में ईद और नवरात्रि को लेकर अलर्ट
आगरा में ईद और नवरात्रि को लेकर पुलिस अलर्ट. थाने स्तर पर अधिकारी कर रही पीस कमेटी की बैठकें. बैठक के दौरान लोगों को शांति के साथ त्यौहार मनाने की करी अपील. सदर सर्किल में हुई पीस कमेटी की बैठक. बैठक के दौरान एसीपी इमरान अहमद ने दिए दिशा निर्देश.