दिवाली से पहले मुगलसराय में 7 क्विंटल 75 किलो अवैध पटाखे बरामद,

0
दिवाली से पहले मुगलसराय में 7 क्विंटल 75 किलो अवैध पटाखे बरामद,


Last Updated:

Chandauli News: चंदौली जिले में दिवाली पर्व से पहले मुगलसरासय कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने नगर के कैलाशपुरी वार्ड स्थित एक मोहल्ले में बने गोदाम से 7 क्विंटल 75 किलो पटाखे बरामद किए.

चंदौली जिले में दिवाली पर्व से पहले मुगलसरासय कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने नगर के कैलाशपुरी वार्ड स्थित एक मोहल्ले में बने गोदाम से 7 क्विंटल 75 किलो पटाखे बरामद किए. इस दौरान पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में ले लिया. इसके बाद पुलिस पटाखा समेत दुकान पर मौजूद दोनों को कोतवाली ले आई और आगे की कार्रवाई में जुट गई. पुलिस के अनुसार गोदाम संचालक के पास पटाखा बेचने का लाइसेंस नहीं था.

गोदाम पर रखे पटाखों को किया जब्त 
नगर के कैलाशपुरी वार्ड स्थित एक मोहल्ले में पटाखा के अवैध गोदाम की सूचना पर सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा और सीएफओ कुमार रमाशंकर तिवारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने गोदाम पर बैठे 2 लोगों को पकड़ लिया. इस दौरान उन्होंने गोदाम पर मौजूद लोगों से लाइसेंस की मांग की, लेकिन कोई कागजात नहीं मिलने पर पुलिस ने गोदाम पर रखे पटाखों को जब्त कर लिया. इसके बाद पुलिस दोनों संचालकों को लेकर कोतवाली आई.

गोदाम संचालक के पास नहीं था कागज
इस संबंध में सीएफओ कुमार रमाशंकर तिवारी ने बताया कि गोदाम संचालक के पास कोई कागज नहीं था. उन्होंने बताया कि पूर्व में इनके पास लाइसेंस था, लेकिन जिला प्रशासन की ओर से नवीनीकरण की कार्रवाई नहीं हुई है, ऐसे में इनका माल जब्त कर कार्रवाई की जा रही है. बता दें कि 19 मार्च 2019 को बबुरी थाना क्षेत्र के कस्बे में जनरल स्टोर से 538 किलो पटाखे बरामद हुए थे. आरोपी दुकानदार फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने पटाखे जब्त किए. वहीं, 8 सितंबर 2023 को मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर और कसाब महाल में एक आवास पर पुलिस ने 24 क्विंटल पटाखे बरामद किए थे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

दिवाली से पहले मुगलसराय में 7 क्विंटल 75 किलो अवैध पटाखे बरामद,



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *