दुकान भले छोटी है, लेकिन दिल के बहुत बड़े निकले आजमगढ़ के रामाश्रय, काम जानकर रह जाएंगे दंग

0
दुकान भले छोटी है, लेकिन दिल के बहुत बड़े निकले आजमगढ़ के रामाश्रय, काम जानकर रह जाएंगे दंग


Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

Azamgarh Womens Hospital: आजमगढ़ के रामाश्रय गुप्ता ने बताया कि इस काम की शुरुआत उन्होंने इसी साल नए वर्ष के अवसर पर की थी. कई बार उनके यहां मरीज आते थे….

X

मिठाई की दुकान

आजमगढ़: देश और दुनिया में तमाम ऐसे शख्स मौजूद हैं जो अपने अच्छे कार्यों की वजह से समाज में एक मिसाल के तौर पर उभर कर सामने आते हैं. आजमगढ़ के एक दुकानदार भी कुछ ऐसा ही बेहतरीन काम करते हैं. रामाश्रय गुप्ता नाम के यह व्यक्ति अस्पताल में भर्ती हुए कई मरीजों के लिए सहारा बने हुए हैं. रामाश्रय जिले के महिला अस्पताल के पास एक छोटी सी मिठाई की दुकान चलाते हैं जहां वह मरीजों के लिए मुफ्त खाने का इंतजाम करते हैं.

काली चाय और गर्म पानी भी मिलता है निशुल्क
आजमगढ़ के जिला महिला अस्पताल के बाहर बड़ा देव मंदिर के पीछे रामाश्रय गुप्ता की मिठाई की दुकान है. इस दुकान पर मिठाइयां और समोसे आदि बिकते हैं. इस दुकान की सबसे खास बात यह है कि यहां महिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को मुफ्त खाना उपलब्ध कराया जाता है. इस दुकान पर मरीजों के लिए काली चाय, दाल का पानी और गर्म पानी आदि जैसी व्यवस्था की जाती है. इसके लिए वह मरीजों से किसी भी प्रकार का पैसा नहीं लेते हैं.

नए साल से शुरू किया यह काम
लोकल18 से बातचीत करते हुए रामाश्रय गुप्ता ने बताया कि इस काम की शुरुआत उन्होंने इसी साल नए वर्ष के अवसर पर की थी. कई बार उनके यहां मरीज आते थे और बताते थे कि आसपास के दुकान वाले गर्म पानी आदि के लिए मरीज से पैसे वसूलते हैं. दूर-दराज से आए हुए मरीज मजबूरी में पैसा देकर गर्म पानी आदि जरूरत की चीज खरीद कर ले जाते थे. इसके बाद उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों की सुविधा के लिए एक छोटी शुरुआत की. इसके तहत उनकी दुकान में अस्पताल के मरीजों और छोटे बच्चों के लिए पानी और दूध आदि गर्म करने की सभी सुविधाएं फ्री में उपलब्ध कराई जा रही हैं.

दुकान की कमाई के एक हिस्से से करते हैं मदद
दुकानदार रामाश्रय गुप्ता बताते हैं कि इस काम में जो भी खर्च आता है वह खुद की जेब से ही वहन करते हैं. इसके लिए वह किसी भी तरह की मदद नहीं लेते हैं. इस छोटी सी दुकान से जो कुछ भी कमाई हो पाती है उसका एक छोटा सा हिस्सा वह इस काम में खर्च कर देते हैं. आज के समय में जहां लोग मजबूरी का फायदा उठाकर अपनी जेब भरने में लगे हैं वहीं जिले में एक छोटी मिठाई की दुकान चला रहे व्यक्ति के इस सामाजिक काम की लोग खूब सराहना कर रहे हैं.

homeuttar-pradesh

दुकान छोटी, लेकिन दिल के बड़े हैं आजमगढ़ के रामाश्रय, काम जानकर रह जाएंगे दंग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *