दुल्हन ने निकाह में किया ऐसा काम, शुरू हो गया बवाल, जमकर चले ईंट-पत्थर
Last Updated:
बिजनौर जिले का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हा पक्ष और दूल्हन पक्ष के लोग आपस में मारपीट कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया, जिसके बाद बवाल शुरू हो गया.
बिजनौर में निकाह के दौरान मारपीट.
बिजनौरः उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब दुल्हन ने निकाह से इंकार कर दिया. इस बात को लेकर बराती ओर घराती के दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बिजनौर के नहटौर नगर के एक बैंकट हॉल में उस समय अफरा-तफरी मच गई. जब निकाह के बीच दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट और पथराव तक पहुँच गई. हंगामे में दूल्हे की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई है.
दुल्हन ने निकाह से कर दिया इंकार
जानकारी के अनुसार बिजनौर के नूरपुर के मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी उस्मान के पुत्र शुऐब उर्फ बब्बू की बारात बुधवार की रात नहटौर धामपुर मार्ग स्थित नाज बैंकट हॉल’ में आई थी. दुल्हन पक्ष मूल रूप से ग्राम नसीबपुर जसमौरा का निवासी है. यूसुफ की पुत्री की निकाह शुऐब के साथ तय हुआ था. बताया जाता है कि जब निकाह की रस्में शुरू होने वाली थीं, तभी अचानक दुल्हन ने निकाह करने से मना कर दिया. दुल्हन के इस फैसले से मौके पर सन्नाटा पसर गया और देखते ही देखते खुशी का माहौल तनाव में बदल गया.
कहासुनी से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदला
दुल्हन के इनकार के बाद दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए. कहासुनी से शुरू हुआ विवाद मारपीट में तब्दील हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले. इस पथराव में दूल्हे की कार के शीशे टूट गए और गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को संभाला और कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है. फिलहाल दोनों समझौता वार्ता चल रही है। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी. यह भी बताया जाता है कि दोनों ममेरे फुफेरे भाई बहन है। मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
About the Author

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें