दोषियों को मिलनी चाहिए तालिबानी सजा.. दिल्ली धमाके के बाद आगरा के युवाओं ने की सरकार से सख्त सजा की मांग 

0
दोषियों को मिलनी चाहिए तालिबानी सजा.. दिल्ली धमाके के बाद आगरा के युवाओं ने की सरकार से सख्त सजा की मांग 


Last Updated:

Agra News: दिल्ली बम धमाके के बाद आगरा के युवाओं में आक्रोश है. वे दोषियों को तालिबानी सजा देने की मांग कर रहे हैं. युवाओं का कहना है कि आतंकवादियों को बीच सड़क पर पेट्रोल डालकर आग के हवाले करना चाहिए.

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में दिल्ली बम धमाके के बाद आक्रोश देखने को मिला है. युवाओं ने जल्द दोषियों की गिरफ्तारी कर कड़ी सजा देनी की मांग उठाई है. युवाओं ने कहा कि यह आतंकी हमला एक साजिश के तहत किया गया है. युवाओं ने कहा कि कुछ लोग देश में छुपकर ऐसी गतिविधि करने की फिराक में रहते हैं ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाही की जानी चाहिए. युवाओं ने कहा कि आतंकवादियों के लिए ऐसा क़ानून होना चाहिए कि उन्हें बीच सड़क पर तेल डालकर आग लगा कर मारना चाहिए, जिससे इनके अंदर खौफ पैदा हो.

दोषियों को बीच सड़क पर मारना चाहिए

युवाओं ने कहा कि आतंकवादियों कि इस कायराना हरकत से पूरा देश आज दुखी है, इस घटना में किसी ने अपना भाई तो किसी ने अपना पिता खोया है. घटना के दोषियों को बीच सड़क पर मारना चाहिए. युवाओं ने कहा कि ऐसी हरकत करने वाले आतंकियों को तालिबानी सजा देनी चाहिए. युवाओं ने इस पूरी घटना की निष्पक्ष जाँच की भी मांग उठाई है…

दिल्ली बम धमाके के बाद आगरा में आक्रोश

दिल्ली में लाल किले के पास हुए बम धमाके के बाद आगरा में भी आक्रोश देखने को मिल रहा है. आगरा के युवाओं ने दोषियों को कड़ी सजा देनी की मांग की है. आगरा के युवा गोविन्द पाराशर ने कहा कि ऐसे लोगों को बीच सड़क पर पेट्रोल डालकर आग के हवाले करना चाहिए, जिससे आतंकवादियों में खौफ पैदा हो. उन्होंने कहा कि भारत के अंदर भी कुछ गद्दार छुपे हुए है ऐसे गद्दारों को बाहर निकाल कर कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए. आगरा निवासी नदीम नूर ने कहा कि इस घटना से हर कोई दुखी है. घटना को अंजाम देने वाले दोषियों को तालिबानी सजा मिलनी चाहिए तभी यह सुधरेंगे. नदीम ने कहा कि बिहार चुनाव के बिच यह घटना जाँच का विषय है.

निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए

आगरा निवासी नदीम नूर ने कहा कि बिहार चुनाव के दौरान दिल्ली में बम धमाका हुआ है. इसकी जाँच होना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि 2019 चुनाव के दौरान पुलवामा हमला हुआ लेकिन दुर्भाग्य है कि आज तक उसका पुरा खुलासा तक नहीं हुआ. नदीम ने कहा कि चुनाव के समय ऐसी घटना होना एक जाँच का बिंदु है. उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द इस घटना में शामिल सभी आतंकियों को सख्त से सख्त सजा मिले…

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

दोषियों को मिले तालिबानी सजा.. दिल्ली धमाके के बाद आगरा के युवाओं ने की मांग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *