धन- समृद्धि की प्रतीक की ये सब्जी… गायब कर देगी शुगर, BP! पाइल्स, हड्डियों की अचूक दवा
Last Updated:
Benefits Of Eating Sweet Potato : धन-समृद्धि की प्रतीक जिमीकंद न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि सेहत के लिए भी वरदान साबित हो सकती है. यह ब्लड शुगर और बीपी को नियंत्रित करने में मदद करती है, पाइल्स और हड्डियों की समस्याओं में अचूक लाभ देती है. नियमित सेवन से पाचन सुधारता है, इम्यूनिटी बढ़ती है और शरीर में एनर्जी बनी रहती है.
शाहजहांपुर : अगर आप बढ़ते हुए वजन, शारीरिक दुर्बलता या बवासीर जैसी गंभीर बीमारियों से परेशान हैं, तो आपको अपने डाइट प्लान में जिमीकंद को शामिल कर लेना चाहिए. जमीन के अंदर उगने वाली यह सब्जी, जिसकी तासीर गर्म होती है, सर्दियों में सेहत का राजा मानी जाती है. डॉ. विद्या गुप्ता ने बताया कि जिमीकंद में पोषक तत्वों का भंडार है और कई गंभीर बीमारियों से बचाव करता है. इसका नियमित सेवन न सिर्फ तुरंत एनर्जी देता है, बल्कि मोटापा कम करने और पेट संबंधी रोगों से भी निजात दिलाने में बेहद प्रभावी है. यह सब्जी की जगह एक ‘रामबाण औषधि’ की तरह काम करती है.
जिमीकंद का अर्क देता है चमत्कारी नतीजा
जिमीकंद का अर्क (Extract) पीने से शरीर का मोटापा कम होता है. इसके साथ ही, यह बवासीर और भगंदर (Fistula) जैसी समस्याओं को रोकने के लिए एक रामबाण औषधि साबित हो सकता है. जिमीकंद का नियमित सेवन पेट से संबंधित बीमारियों से भी आपको छुटकारा दिलाता है.
ऐसे करें जिमीकंद का सेवन
जिमीकंद को आमतौर पर लोग सब्जी के रूप में खाते हैं. हालांकि, इसे भूनकर, तलकर या उबालकर भी खाया जा सकता है. यह सिर्फ एक सब्जी नहीं, बल्कि एक रामबाण औषधि है जो कई तरह की बीमारियों से सुरक्षा देती है.
मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु…और पढ़ें
मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु… और पढ़ें