धोबी के बेटे ने कर दिया कमाल, यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में किया टॉप, जानिए सफलता का राज
Last Updated:
Success Story: सुल्तानपुर के अब्दुल्ला अली ने यूपी पुलिस सिपाही भर्ती में सेकेंड रैंक हासिल कर परिवार और जिले का नाम रोशन किया है. उनके पिता कपड़े धोकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. इनकी माता आसमा बानो भी अनपढ़ …और पढ़ें
एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर करती अब्दुल्ला की फैमिली
हाइलाइट्स
- अब्दुल्ला अली ने यूपी पुलिस भर्ती में सेकेंड रैंक हासिल की.
- अब्दुल्ला के पिता पेशे से धोबी हैं और माता अनपढ़ हैं.
- अब्दुल्ला का सपना पीसीएस अधिकारी बनना है.
अगर दिल में हौसला और जुनून हो तो कोई भी आदमी किसी भी काम को आसानी से कर सकता है. इसी का उदाहरण पेश किया है सुल्तानपुर के एक नौजवान ने. दरअसल सुल्तानपुर के रहने वाले अब्दुल्ला अली ने कमाल कर दिया है. यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती में अब्दुल्ला ने सेकेंड रैंक हासिल कर न सिर्फ परिवार का मान बढ़ाया है, बल्कि जिले का नाम भी रोशन किया है. वहीं अपनी इस सफलता का श्रेय अब्दुल्ला अपने परिवार को दे रहा है. तो आईए जानते हैं क्या है अब्दुल्ला की इस सफलता का राज..?
कपड़ा धुलते हैं माता-पिता
दरअसल नगर के डिहवा स्थित आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले लियाकत अली पढ़े लिखे नहीं हैं और पेशे से धोबी हैं. कपड़े धुल कर और उन्हें प्रेस कर वे अपना और पूरे परिवार का भरण पोषण करते हैं. इनकी पत्नी आसमा बानो भी अनपढ़ हैं, बावजूद इसके उन्होंने बच्चों की पढ़ाई लिखाई में कोई कोताही नहीं बरती. संघर्ष के बावजूद उन्हें वो सब पढ़ाई करवाई ताकि बच्चे अपने पैरों पर खड़े हो सकें.
काफी पढ़े लिखे हैं अब्दुल्ला
लोकल 18 से बातचीत के दौरान अब्दुल्ला ने बताया कि उनकी प्राथमिक शिक्षा लिटिल फ्लावर पब्लिक स्कूल, इन्टरमीडिएट की पढ़ाई एच ए एम इंटर कालेज से करने के बाद KNIPSS से कृषि विषय के साथ स्नातक किया और बाद में बीएड भी किया. इसके साथ ही उन्होंने सीटेट भी क्वालीफाई किया है. उन्होंने बताया कि अभी अपनी पढ़ाई को वो आगे भी जारी रखेंगे. इसके साथ ही उनका सपना पीसीएस अधिकारी बनना है.
बड़ा भाई है अध्यापक
अब्दुल्ला के बड़े भाई हैदर अली का शिक्षक भर्ती में पहले ही शिक्षक के रूप में चयन हो चुका है. वहीं 5 दिनों पूर्व जब यूपी पुलिस भर्ती का रिजल्ट आया तो इनका पूरा परिवार खुशी से झूम उठा .अब्दुल्ला अली का भी सलेक्शन इसमें हो गया.
खुशी हुई दोगुना
लेकिन ये खुशी कई गुना और बढ़ गई जब पता लगा कि अब्दुल्ला ने पूरे प्रदेश में सेकेंड पोजीशन पाई है.जानकारी लगते ही पूरा परिवार की खुशी और बढ़ गई. माता पिता की मानें तो उन्होंने भले ही संघर्ष किया हो, लेकिन आज परिणाम देखकर हम सभी प्रसन्न हैं.उन्होंने कहा कि योगी बाबा की सरकार में बच्चे मेहनत कर रहे हैं तो उसका परिणाम भी मिल रहा है.
Sultanpur,Uttar Pradesh
March 19, 2025, 12:49 IST