ध्वजारोहण से पहले PM मोदी का रोड शो, समूह की 5 हजार महिलाएं करेंगी स्वागत
Last Updated:
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan: अयोध्या राम मंदिर ध्वजारोहण कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो भी होगा. इस रोड शो में स्वयं सहता समूह की 5 हजार महिलाएं उनका स्वागत करेंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस रोड शो के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
अयोध्या. रामलला की नगरी अयोध्या एक और ऐतिहासिक पल की गवाह बनेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य शिखर पर भगवा ध्वज फहराकर ध्वजारोहण समारोह का शुभारंभ करेंगे. कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री सुबह हेलीकॉप्टर से अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे और फिर सीधे साकेत महाविद्यालय हेलीपैड पर उतरेंगे. वहां से राम मंदिर तक करीब एक किलोमीटर लंबे रामपथ पर उनका भव्य रोड शो निकलेगा.
सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम
सुरक्षा के लिहाज से रामपथ पर दोनों तरफ डबल बैरिकेडिंग की गई है. महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों की भारी तैनाती रहेगी. साकेत महाविद्यालय के आसपास तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था रहेगी. अयोध्या के प्रभारी मंत्री व उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा, “यह हमारे लिए अयोध्या के लिए बहुत बड़ा सौभाग्य का दिन है. पांच सौ साल के बाद राम मंदिर बना और अब प्रधानमंत्री स्वयं ध्वजारोहण कर रहे हैं. हम सब धन्य हो गए जो इस पल के साक्षी बन रहे हैं. पूरी अयोध्या सज-धज कर तैयार है. लाखों श्रद्धालु इस पल को देखने आ रहे हैं.”
दुल्हन की तरह सजी अयोध्या
राम मंदिर ट्रस्ट के सूत्रों के अनुसार, ध्वजारोहण के बाद प्रधानमंत्री मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन भी करेंगे. इसके बाद वे साकेत महाविद्यालय मैदान में जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं. शहर को फूलों, झालरों और भगवा रंग से पूरी तरह सजा दिया गया है. राम की पैड़ी से लेकर रामपथ तक दीपों की रोशनी और भजनों की गूंज चारों तरफ छाई हुई है. कल का दिन अयोध्या के लिए एक और स्वर्णिम अध्याय लिखने जा रहा है.
अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें
अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार… और पढ़ें