ध्वजा रोहण के बाद अब रामनगरी भरेगी आर्थिक उड़ान, यूपी की अर्थव्यवस्था में आएगा बड़ा उछाल

0
ध्वजा रोहण के बाद अब रामनगरी भरेगी आर्थिक उड़ान, यूपी की अर्थव्यवस्था में आएगा बड़ा उछाल


Last Updated:

Ayodhya News: 25 नवंबर को राम मंदिर ध्वजारोहण से अयोध्या की वैश्विक पहचान और मजबूत होगी. 2025 में 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है. पर्यटन, होटल उद्योग और स्थानीय रोजगार में तेजी आएगी. अयोध्या अब धार्मिक ही नहीं, आर्थिक उभार की नई शक्ति बन रही है.

अयोध्या राम मंदिर.

अयोध्या: राम नगरी में 25 नवंबर को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में होने जा रहे ऐतिहासिक ध्वजारोहण समारोह को लेकर पूरे देश और दुनिया की नजर अयोध्या पर टिकी है. सूर्यदेव की प्रतीकात्मक आकृति से सुशोभित इस विशेष ‘राम मंदिर ध्वज’ को मंदिर के मुख्य शिखर पर फहराया जाएगा, जिससे पूरे कार्यक्रम की आध्यात्मिक भव्यता और बढ़ जाएगी. इस आयोजन को अयोध्या की धार्मिक ही नहीं, बल्कि आर्थिक उड़ान से भी जोड़कर देखा जा रहा है.

जनवरी से जून 2025 के बीच रिकॉर्ड 23 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने अयोध्या पहुंचकर दर्शन किए. अनुमान है कि दिसंबर 2025 के अंत तक यह आंकड़ा 50 करोड़ के पार जा सकता है. बढ़ते फुटफॉल का सीधा असर उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर दिख रहा है. पर्यटन से कारोबार में तेज़ी आई है और साल 2025 में अयोध्या से होने वाली आर्थिक गतिविधियों का मूल्यांकन 4 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 2029 तक 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने की योजना में अयोध्या एक बड़ा स्तंभ बनकर उभर रहा है. वर्तमान में अयोध्या यूपी के GSDP में 1.5% योगदान देती है, जो आने वाले वर्षों में कई गुना बढ़ने की संभावना है. अब तक 2,150 करोड़ से अधिक राशि राम मंदिर और उससे जुड़ी विकास परियोजनाओं पर खर्च की जा चुकी है.

अयोध्या में आतिथ्य क्षेत्र में बड़ा बूम देखने को मिल रहा है. शहर में 76 नए होटल खुल चुके हैं, जबकि IHCL, Marriott, Radisson और Lemon Tree जैसी बड़ी होटल चेन लगातार निवेश बढ़ा रही हैं. उत्तर प्रदेश पर्यटन उद्योग 2028 तक ₹70,000 करोड़ का आकार लेने जा रहा है, जिसमें अकेले अयोध्या 25% से अधिक योगदान देगी. मंदिर-आधारित गतिविधियाँ पहले ही ₹1.25 लाख करोड़ से अधिक की आर्थिक गति पैदा कर चुकी हैं.

दीपोत्सव के रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब माना जा रहा है कि राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह नए कीर्तिमान स्थापित करेगा. इससे स्थानीय रोजगार, छोटे व्यवसाय, कारीगरों और ट्रैवल सेक्टर को और बड़ा लाभ होगा. अयोध्या धार्मिक ही नहीं, बल्कि आर्थिक शक्ति के रूप में भी तेज़ी से उभर रही है.

authorimg

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल…और पढ़ें

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

ध्वजा रोहण के बाद अब रामनगरी भरेगी आर्थिक उड़ान, अर्थव्यवस्था में आएगा बड़ा उछाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *