नमी वाले खेत हों या कठोर मिट्टी, कल्टीवेटर से होती है आसान बुवाई, जानिए तरीका

0
नमी वाले खेत हों या कठोर मिट्टी, कल्टीवेटर से होती है आसान बुवाई, जानिए तरीका


Last Updated:

एग्रीकल्चर एक्सपर्ट के अनुसार, कल्टीवेटर खेत की गहरी जुताई करने में मदद करता है, जिससे मिट्टी की जल-संवर्धन क्षमता बढ़ती है. मिट्टी में वायु संचार बढ़ता है और वायुमंडल में मौजूद नाइट्रोजन मिट्टी में अवशोषित हो जाता है. जमा होने वाली परत को कल्टीवेटर की मदद से आसानी से हटाया जा सकता है. अगर खेत में नमी ज्यादा हो, तो भी कल्टीवेटर से जुताई करके फसल की बुवाई आसानी से की जा सकती है.

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में धान की कटाई के बाद किसान गेहूं की बुवाई कर रहे हैं. ऐसे में गेहूं और सरसों की फसल की बुवाई से पहले खेत को तैयार करना बेहद जरूरी होता है. कई बार सही ढंग से खेत तैयार न होने के कारण फसल उत्पादन पर भी इसका सीधा असर पड़ता है. ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे कृषि यंत्र के बारे में बताने जा रहे हैं जो खेत की तैयारी में बहुत ही उपयोगी साबित होता है.

एग्रीकल्चर

कल्टीवेटर एक ऐसा कृषि यंत्र है जिसका उपयोग मिट्टी को ढीला करने और खरपतवार को समाप्त करने के लिए किया जाता है. फसलों की बुवाई करने से पहले किसान अपने खेतों में कल्टीवेटर का प्रयोग करते हैं. इसे ट्रैक्टर के पीछे जोड़कर चलाया जाता है. कल्टीवेटर से खेत की जुताई करने पर मिट्टी ढीली हो जाती है, जिससे फसल उत्पादन में भी वृद्धि होती है.

कल्टीवेटर

कल्टीवेटर की खरीदारी करने के लिए सरकार की ओर से किसानों को 50% तक का अनुदान भी दिया जाता है. इससे किसान इन कृषि यंत्रों को आसानी से खरीद सकते हैं. आज के युग में किसान आधुनिक मशीनरी और यंत्रों का अधिक प्रयोग कर रहे हैं, जिससे उनकी जमीन को बेहतर तरीके से उपजाऊ बनाया जा सके.

Add News18 as
Preferred Source on Google

खेतों की जुताई

किसानों को खेती करते समय बहुत मेहनत करनी पड़ती थी. मशीनें मार्केट में मौजूद हैं, लेकिन हर किसान उन्हें खरीद नहीं सकता. इसे देखते हुए हम आपके लिए एक धांसू कृषि यंत्र लेकर आए हैं, जिसे कल्टीवेटर कहा जाता है. इसका उपयोग खेत की गहरी जुताई करने के लिए किया जाता है.

कृषियंत्र।

एग्रीकल्चर एक्सपर्ट के अनुसार, कल्टीवेटर बहुत गहरी जुताई करता है, जिससे मिट्टी की जल-संवर्धन क्षमता बढ़ जाती है. मिट्टी में वायु संचार होता है, जिससे वायुमंडल में मौजूद नाइट्रोजन मिट्टी में अवशोषित हो जाता है और जमा होने वाली परत हटाई जा सकती है. कल्टीवेटर की मदद से इस परत को आसानी से हटाया जा सकता है. यदि खेत में नमी ज्यादा हो, तो कल्टीवेटर से जुताई करने पर फसल की बुवाई आसानी से की जा सकती है.

कृषि यंत्र

हर कल्टीवेटर का साइज़ अलग-अलग होता है. किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार कल्टीवेटर की खरीदारी करते हैं. जिन किसानों के पास 35–40 हॉर्स पावर का ट्रैक्टर है, वे टाइन वाला कल्टीवेटर इस्तेमाल करते हैं. वहीं, जिन किसानों के पास 40–50 हॉर्स पावर का ट्रैक्टर है, वे 11–13 टाइन वाला कल्टीवेटर खरीदते हैं.

homeagriculture

नमी वाले खेत हों या कठोर मिट्टी, कल्टीवेटर से होती है आसान बुवाई, जानिए तरीका



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों