नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर निकली बंपर भर्तियां, जानें पूरी जानकारी
Last Updated:
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 2442 पदों पर भर्ती निकली है, जिसमें 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. ग्राउंड स्टाफ, कार्गो और लोडर पदों के लिए 15,000 से 35,000 रुपए तक सैलरी दी जाएगी और आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून 2026 तय की गई है.
जेवर एयरपोर्ट
नोएडा: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग से जुड़े विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं, जिनमें 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
इतने पदों पर होगी भर्ती
जारी जानकारी के अनुसार कुल 2442 पदों पर भर्ती की जाएगी. इनमें ग्राउंड स्टाफ के लिए 1257 पद, कार्गो एग्जीक्यूटिव के 639 पद और लोडर (केवल पुरुष) 546 पद शामिल होंगे.
क्या होगी योग्यता और आयु सीमा
ग्राउंड स्टाफ और कार्गो एग्जीक्यूटिव के लिए 12वीं पास, जबकि लोडर पद के लिए 10वीं पास होना जरूरी है. अगर आयु सीमा की बात करें , तो ग्राउंड स्टाफ और कार्गो एग्जीक्यूटिव के लिए 18 से 30 वर्ष और लोडर के लिए 20 से 40 वर्ष होगी.
क्या होगी सैलरी
ग्राउंड स्टाफ/कार्गो एग्जीक्यूटिव: 25000 से 35000 रुपए, जबकि लोडर को 15000 से 25000 होगा.
कैसे करें आवेदन
उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा, जहां ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा. इसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरना होगा, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे और आवेदन शुल्क जमा करना होगा. फॉर्म का प्रिंटआउट भी निकालना जरूरी है.
जरूरी जानकारी
आवेदन की अंतिम तारीख 15 जून 2026 है, जबकि आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर होगी. आवेदन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे. बताया जा रहा है कि आने वाले समय में नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान सेवाएं शुरू होने की तैयारी है, ऐसे में यह भर्ती युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर साबित हो सकती है.
About the Author

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें