नोएडा की नौकरी छोड़ ग्रेजुएट अवनीश शर्मा ने गांव में मिट्टी के बर्तनों से बनाया लाखों का बिजनेस!

0
नोएडा की नौकरी छोड़ ग्रेजुएट अवनीश शर्मा ने गांव में मिट्टी के बर्तनों से बनाया लाखों का बिजनेस!


Last Updated:

ग्रेजुएट अवनीश शर्मा ने नोएडा की नौकरी छोड़कर अपने गांव मिल्क भीखनपुर में मिट्टी के बर्तनों की फैक्ट्री शुरू की. शुरूआत में कुछ मुश्किलों के बावजूद, अब उनके बर्तन आगरा, मथुरा समेत कई जिलों में बिक रहे हैं और उन्हें हर महीने लाखों रुपए की कमाई हो रही है. यह कहानी बेरोजगार युवाओं के लिए प्रेरणा और अपने पैशन से सफलता पाने का उदाहरण है.

ख़बरें फटाफट

फिरोजाबाद. ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद युवा नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटकते हैं. वहीं, अच्छी नौकरी की तलाश में कुछ युवाओं के कई साल बर्बाद हो जाते हैं. फिरोजाबाद में रहने वाले इस युवा की कहानी बेरोजगार युवाओं के लिए प्रेरणा है. पढ़ाई के बाद उन्होंने नोएडा में नौकरी की, लेकिन वहां उन्हें ठोकर लगी और वे वापस अपने गांव आकर अपना बिजनेस शुरू कर दिया. लाखों रुपये से शुरू किए गए इस व्यवसाय से कुछ ही महीनों में युवाजी को अच्छी आमदनी होने लगी. मिट्टी की फैक्ट्री में बर्तन बनाने का काम धड़ल्ले से चल रहा है, जिससे उन्हें हर महीने लाखों रुपए की इनकम हो रही है.

गांव में शुरू की गई मिट्टी के बर्तन बनाने की फैक्ट्री

फिरोजाबाद के गांव मिल्क भीखनपुर में मिट्टी के बर्तन बनाने की फैक्ट्री चलाने वाले व्यापारी अवनीश शर्मा ने लोकल 18 को बताया कि उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है और कुछ साल पहले वह नोएडा में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में जॉब कर रहे थे. कुछ सालों तक उन्होंने नौकरी की और उनकी सैलरी भी अच्छी हो गई थी. कंपनी में उन्हें 70 हजार रुपये तक का पैकेज मिल रहा था, लेकिन कुछ समय बाद कंपनी उन्हें बैंगलोर भेज रही थी. परिवार में इकलौते होने के कारण घर वाले दूर जाने की अनुमति नहीं दे रहे थे, इसलिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी और गांव वापस आ गए.

गांव आने के बाद उन्होंने बिजनेस का प्लान बनाना शुरू किया, लेकिन उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि कौन सा व्यवसाय शुरू किया जाए. तभी उनके साथ एक व्यक्ति ने उन्हें मिट्टी के बर्तन बनाने की सलाह दी और खुर्जा में चल रहे इस व्यापार को दिखाने के लिए ले गए. वहां कई महीने रहकर उन्होंने व्यवसाय की जानकारी हासिल की और फिर वापस आकर अपने गांव में फैक्ट्री खोल दी. उनके यहां मिट्टी से चाय के कुल्हड़, लस्सी के गिलास और चाट-टिक्की के लिए कटोरी बनाई जा रही हैं. उनकी फैक्ट्री में रोजाना हजारों बर्तन बनते हैं और ऑर्डर पर भेज दिए जाते हैं, इस व्यवसाय को शुरू किए अभी सिर्फ दो साल हुए हैं.

हर महीने 2 लाख से ज्यादा की हो रही कमाई

व्यापारी अवनीश शर्मा ने बताया कि उनकी फैक्ट्री में लगभग पांच मशीन लगी हुई हैं, जिनसे कारीगर आसानी से मिट्टी भरकर अलग-अलग प्रकार के बर्तन बना रहे हैं. ये कारीगर दिन भर में हजारों बर्तन बना देते हैं, उन्होंने यह भी बताया कि उनके बर्तनों के ऑर्डर सिर्फ फिरोजाबाद से ही नहीं, बल्कि आगरा, मथुरा समेत कई जिलों से मिलते हैं. ऑर्डर देने वाले ग्राहक अपनी गाड़ी में माल लाकर उनकी फैक्ट्री से बर्तन मंगवाते हैं. उनके यहां से हर महीने दो से ढाई लाख रुपए तक के ऑर्डर भेजे जा रहे हैं, इस व्यवसाय से अब उन्हें अच्छी आमदनी होने लगी है.

About the Author

Monali Paul

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों