नौकरी छोड़ बेकार चीजों से करते हैं ये काम, अमेठी के विनीत करते हैं अच्छी कमाई

0
नौकरी छोड़ बेकार चीजों से करते हैं ये काम, अमेठी के विनीत करते हैं अच्छी कमाई


Last Updated:

Business Idea: लोग खासतौर से दो ही तरह से ईमानदारी से पैसा कमाते हैं. या तो सेल करके यानी कुछ सामान बेचकर या फिर कोई न कोई सर्विस देकर. हालांकि, कुछ लोग जीवनयापन के लिए नौकरी तो कर लेते हैं लेकिन उनका मन नौकरी …और पढ़ें

X

विनीत के बने प्रोडक्ट

अमेठी: पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों में उड़ान होती है, मंजिलें उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है. ये लाइनें कुछ अलग हटकर करने वालों और मेहनती लोगों के लिए कही गई हैं. मेहनत और परिश्रम किया जाए तो कठिन से कठिन राह भी आसान हो जाती है. कुछ ऐसी ही कहानी है अमेठी जिले के एक मेहनती युवा की. बात कर रहे हैं उस युवक की जिसने प्रोफेसर की नौकरी छोड़कर खुद का रोजगार शुरू करने की ठानी. आज वह रोजगार में सफल होकर लाखों रुपए की कमाई कर रहा है. युवक अपने खुद के बने प्रोडक्ट को बाजारों तक पहुंचाता है. इससे उसे फायदा भी हो रहा है.

हम बात कर रहे हैं अमेठी तहसील के रहने वाले युवा डॉ विनीत तिवारी की. विनीत अपने खुद के प्रोडक्ट को प्राकृतिक चीज मिलाकर तैयार करते हैं. इन प्रोडक्ट में नीम का फेस वॉश, चारकोल शैंपू, वाशिंग पाउडर, फेस वॉश, डिटर्जेंट पाउडर, साबुन और गन्ने के सिरके के साथ तमाम ऐसी चीजें शामिल हैं जो पूरी तरह से शुद्ध रूप से तैयार होती हैं.

इनके जीवन की बात करें तो विनीत पहले प्रोफेसर थे और नौकरी छोड़कर उन्होंने अपने खुद के रोजगार की शुरुआत की. पहले इन्होंने छोटे स्तर पर अपना व्यवसाय शुरू किया लेकिन जब उन्हें फायदा होने लगा तो वह बड़े स्तर पर अपने व्यवसाय को लेकर चल पड़े. अब उन्हें और ज्यादा फायदा हो रहा है.

ऑनलाइन और व्हाट्सएप बिजनेस के जरिए करते हैं रोजगार
विनीत अपने प्रोडक्ट की बिक्री दो तरीके से करते हैं. पहले वह व्हाट्सएप पर आर्डर लेकर लोगों के घरों तक छूट पर सामान पहुंचते हैं. दूसरा उन्होंने बाजारों तक सामान पहुंचाने के लिए अपनी मार्केट तैयार की है जिससे दुकानों तक भी उनका प्रोडक्ट आसानी से पहुंच रहा है.

चार लोगों को दिया रोजगार
विनीत अपने इस कारखाने में चार लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं और उन्हें 5,000 से अधिक तनख्वाह देकर उन्हें सारी व्यवस्थाएं देते हैं.

शुरुआत में लोगों ने नहीं दिया साथ
विनीत तिवारी ने बताया कि शुरुआत में जब उन्होंने इस व्यवसाय को शुरू किया था तो लोगों ने उनके काम में साथ नहीं दिया और उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. उन्होंने बताया कि कच्चा समान एकत्र करने के साथ-साथ उन्हें पैसों की दिक्कत हुई लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. आज उसी का परिणाम है कि हम एक बड़े पैमाने पर अपना व्यवसाय कर रहे हैं और व्यवसाय से हमें काफी फायदा हो रहा है.

homeuttar-pradesh

नौकरी छोड़ बेकार चीजों से करते हैं ये काम, अमेठी के विनीत करते हैं अच्छी कमाई



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *