न बाल झड़ेंगे-न डैंड्रफ होगा…यहां मिलेगा हर परेशानी का हल, मोटे-लंबे हो जाएंगे हेयर!
Agency:News18 Uttar Pradesh
Last Updated:
Hair Fall Treatment: बालों से जुड़ी हर परेशानी का हल चाहिए तो आप यहां पहुंच जाएं. इस सलून में हर समस्या का इलाज कर बालों को हेल्दी बनाया जाता है.
खराब बालों को सही कैसे करें
हाइलाइट्स
- बालों की समस्याओं का समाधान स्ट्रेस सलून में मिलता है.
- मास्टर नफीस के पास 30 साल का अनुभव है.
- घरेलू दवाओं से बालों का उपचार किया जाता है.
Hair Fall Treatment: हर कोई चाहता है कि उसके बाद बढ़िया दिखें. लेकिन ऐसा हो नहीं पाता. किसी के बालों में रूसी है, तो किसी के बाल झड़ रहे हैं. अगर आप भी बालों की समस्याओं से परेशान हैं और हेयर क्वालिटी वाले बनाने चाहते हैं तो आपको यहां से मदद ले सकते हैं. नाथ नगरी बरेली के पीलीभीत बाईपास स्थित स्ट्रेस सलून पर बालो का ट्रीटमेंट किया जाता. यहां बालों से जुड़ी हर समस्या का इलाज किया जाएगा.
इस दुकान के मालिक मास्टर नफीस को इस फील्ड का 30 साल का एक्सपीरियंस है. उन्होंने बेला और जावेद हबीब जैसी जगहों से कोर्स किया. तो अगर आपको भी हैयरफॉल की समस्या है तो आप यहां आ कर अपना ट्रीटमेंट कर सकते हैं.
बाल झड़ने की समस्या से मिलेगा छुटकारा
मास्टर नफीस ने हमें खास बातचीत के दौरान बताया कि भारत में बाल झड़ना, रूसी होना आज एक अहम समस्या बन गई है अधिकतर ऐसी समस्या महिलाओं पुरुषों एवं बच्चों में ज्यादा तेजी से फैल रही है. इससे छुटकारा पाने के लिए बरेली के पीलीभीत बाईपास स्थित एक स्ट्रेस सलून पर बालो का ट्रीटमेंट किया जाता है. जिसमें आपकी समस्याओं जे जुड़ा ट्रीटमेंट प्रदान किया जाता है. इनकी देशभर में फ्रेंचाइजी खुली हुई है. वो बालों से जुड़ी समस्याओं से लोगों को निजाद दिलाने के लिए ट्रीटमेंट करते हैं.
घरेलू दावों के साथ करते हैं उपचार
दुकान के मालिक मास्टर नफीस घरेलू दावों के साथ उपचार करते हैं. बालों से जुड़ी हुई समस्या की हर जानकारी और शोध कर उन्होंने बाल झड़ने और हेयर फॉल जैसी गंभीर बीमारियों की घरेलू दवा बनाई है. उन्होंने हेयर फॉल से जुड़ी समस्याओं पर हर जगह से जानकारी ली जिसके बाद उन्होंने यह सलून खोला और आज वे लोगों का ट्रीटमेंट कर इस समस्या से निजात दिलाने का कार्य कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें – लंबे-घने और मोटी रस्सी जैसे हो जाएंगे बाल, ये हेयर केयर रूटीन करें फॉलो, बालों का झड़ना-टूटना होगा बंद!
ग्राहकों का क्या है कहना
सलून में आए ग्राहकों ने लोकल 18 से खास बातचीत के दौरान बताया कि वह यहां काफी समय से अपने बालों का ट्रीटमेंट कराते आ रहे हैं और इसका उन्हें काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला है. काफी कम समय में लोगों की हेयर फॉल की समस्या का खत्म हो गई है. उनके पास बालों की हर समस्या से निजात दिलाने का ट्रीटमेंट है.
नोट – इस आर्टिकल में दी गई जानकारी मास्टर नफीस ने दी है. न्यूज़18 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
Bareilly,Uttar Pradesh
February 19, 2025, 14:51 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.