पति का मिला साथ, तो 3000 रुपये से पत्नी ने शुरू किया यह बिजनेस, आज तगड़ी कमाई
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के विकासखंड बेलसर के एक पति-पत्नी ने मेहनत और लगन से छोटा-सा काम शुरू कर आज अच्छी कमाई का रास्ता बना लिया है. यह दंपति अपने घर पर ही कई तरह के मसाले तैयार कर रहा है और इससे हर महीने अच्छी आमदनी हो रही है. पति-पत्नी हल्दी, मिर्च, धनिया और गरम मसाला जैसे कई प्रकार के मसाले घर पर ही साफ-सफाई के साथ तैयार करते हैं. इसके बाद इन मसालों को पैक करके बाजार में बेचते हैं. उनके मसालों की गुणवत्ता अच्छी होने के कारण आसपास के लोग भी इन्हें पसंद कर रहे हैं.
लोकल 18 से बातचीत के दौरान राकेश शुक्ला बताते हैं कि तीन से चार साल पहले हमने मसाले के बिजनेस की शुरुआत की थी, तो हमने काफी कम पूंजी से शुरुआत की थी, क्योंकि हमारे पास इतनी पूंजी नहीं थी. वहीं पत्नी रंजना शुक्ला ने बताया कि मसाले के बिजनेस में हमारे पति का बहुत सहयोग रहा. हमने तो बिजनेस की शुरुआत की, तो हमारे पास मात्र 3000 थे. इस टाइम हमारा बिजनेस लगभग तीन से चार लाख रुपए का सालाना टर्नओवर का हो गया है.
क्या है क्वालिफिकेशन?
रंजना शुक्ला बताती हैं कि उन्होंने एमए तक पढ़ाई की, उसके बाद वो एक निजी स्कूल में शिक्षक के रूप में पढ़ा रही थीं. लेकिन फिर मन में विचार आया कि कुछ ऐसा किया जाए, जिससे दो और लोगों को भी व्यापार मिल सके. फिर दोनों ने मसाले का बिजनेस स्टार्ट किया.
मसाले के बिजनेस का कहां से आया आइडिया?
रंजना शुक्ला बताती हैं कि कोरोना काल में हमारे पति भी घर पर आ गए थे. उसके पहले वह दिल्ली में जॉब करते थे, लेकिन कोरोना काल में रोजगार का साधन रूक गया और हमारा भी स्कूल बंद हो गया. हमने सोचा कुछ ऐसा किया जाए, जो घर पर रहकर हो सके. फिर हमको समूह के बारे में पता चला और हमने स्वयं सहायता समूह में जुड़कर मसाले के बिजनेस की शुरुआत की. मसाले तो हर घर में प्रयोग होते हैं. उन्होंने बताया कि हमारे समूह का नाम शिव शंभू स्वयं सहायता समूह है और हमारे समूह में 12 महिलाएं काम कर रही हैं.
रंजना शुक्ला बताती हैं कि जब हमने मसाले के बिजनेस की शुरुआत की, तो पड़ोसियों का कहना था कि टीचर का काम छोड़कर मसाला बनाकर क्या ही कर पाएंगे और आज वही लोग हमारी प्रशंसा और तारीफ कर रही हैं.
कितने रुपए से शुरू किया बिजनेस?
राकेश शुक्ला बताते हैं कि जब हमारी पत्नी ने अचार के बिजनेस की शुरुआत की थी, तो उस टाइम हमारे पास पूंजी नहीं थी. मात्र हमने 3000 से बिजनेस की शुरुआत की थी और इस समय हमारे बिजनेस में सालाना 3 से 4 लाख रुपए का टर्नओवर हो रहा है. रंजना शुक्ला बताती हैं कि हमारे मसले की सप्लाई गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, अयोध्या और बस्ती तक होती है. इसके अलावा महाकुंभ में हमने 1 महीने का स्टाल प्रयागराज में भी लगाया है.
कौन-कौन से मसाले करते हैं तैयार?
रंजना शुक्ला बताती हैं कि हमारे यहां सब्जी मसाला, गरम मसाला, मिक्स मसाला, मीट मसाला, चाट मसाला समेत 12 से 15 प्रकार के मसाले तैयार किए जाते हैं. उन्होंने बताया कि हमारे यहां मसाला पारंपरिक तरीके से तैयार किए जाते हैं. हमारे यहां के मसाले में किसी भी प्रकार की कोई मिलावट नहीं होती है. पति-पत्नी बताते हैं कि भविष्य में वह अपने मसाले का एक बड़ा ब्रांड बनाकर पूरे भारत में सप्लाई करना चाहती हैं. उसके लिए वह प्रोसेसिंग मशीन लगाने की प्रक्रिया कर रही हैं.