पति-पत्नी ने बिछाया ऐसा जाल! फंस गया सीधा-साधा अभिषेक, लगातार कर रहे थे ब्लैकमेल, फिर जो हुआ…
Last Updated:
Gonda News : गोंडा में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है. आरोप है कि शादीशुदा महिला और उसके पति द्वारा लगातार ब्लैकमेलिंग, पैसों की मांग और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकियों से परेशान होकर अभिषेक श्रीवास्तव ने आत्महत्या कर ली. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
गोंडा : यूपी के गोंडा में संदिग्ध हालात में एक युवक की मौत से हड़कंप मच गया. गौरतलब है कि नगर कोतवाली क्षेत्र के गायत्री पुरम मोहल्ले में रहने वाले युवक अभिषेक श्रीवास्तव का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है. परिजनों के अनुसार, अभिषेक लंबे समय से मानसिक दबाव में था. आरोप है कि एक शादीशुदा महिला और उसके पति द्वारा लगातार पैसों की मांग, ब्लैकमेलिंग और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही थी. इसी दबाव और लोकलाज के चलते अभिषेक ने यह कदम उठाया.
सूत्रों के अनुसार अभिषेक का संपर्क शहर के ही एक मोहल्ले में रहने वाली सोनल सिंह से था. आरोप है कि इस पूरे मामले में सोनल का पति अजीत सिंह भी शामिल था. युवक ने आत्महत्या से पहले कमरे की दीवार पर व्हाट्सएप चैट, कॉल डिटेल्स, वीडियो कॉल के स्क्रीनशॉट और एक सुसाइड नोट चस्पा किया, ताकि परिवार को उसके कदम की वजह पता चल सके.
पति-पत्नी कर रहे थे ब्लैकमेल
घटना के समय अभिषेक ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर रखा था. काफी देर तक कोई हलचल न होने पर पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची नगर कोतवाली और सिविल लाइन चौकी पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो अभिषेक का शव पंखे से लटका मिला. सुसाइड नोट में अभिषेक ने लिखा है कि सोनल सिंह और अजीत सिंह उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे. नोट में यह भी उल्लेख किया गया है कि 28 सितंबर को दोनों ने अभिषेक के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके चलते 30 सितंबर को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. अभिषेक 12 अक्टूबर को जेल से रिहा होकर लौटा था.
आरोपी मांग रहे थे 2 लाख
आरोप है कि जेल से छूटने के बाद दोनों आरोपी सुलह के नाम पर उससे 2 लाख रुपये की मांग कर रहे थे और रकम न देने पर दोबारा फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही थी. इसी मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर अभिषेक ने आत्महत्या कर ली. मृतक के चाचा उद्धव श्रीवास्तव की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने सोनल सिंह और अजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए सबूत
कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. कमरे से बरामद व्हाट्सएप चैट, वीडियो कॉल के स्क्रीनशॉट और पैसों के लेन-देन से जुड़े दस्तावेज फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं. शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है.
About the Author

मीडिया क्षेत्र में पांच वर्ष से अधिक समय से सक्रिय हूं और वर्तमान में News-18 हिंदी से जुड़ा हूं. मैने पत्रकारिता की शुरुआत 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव से की. इसके बाद उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड चुनाव में ग्राउंड…और पढ़ें