पप्पू, टप्पू, अप्पू… योगी जी मेरे छोटे भाई, उन्होंने जो कहा, ठीक कहा है, उमा भारती को ये बात क्‍यों जंच गई

0
पप्पू, टप्पू, अप्पू… योगी जी मेरे छोटे भाई, उन्होंने जो कहा, ठीक कहा है, उमा भारती को ये बात क्‍यों जंच गई


Last Updated:

Prayagraj News: पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती गंगा अभियान को लेकर एक बार फिर से सक्रिय हो गई हैं। इस दौरान उमा भारती प्रयागराज पहुंचीं और यहां उन्होंने सीएम योगी के बयान का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि सीएम योगी जी मेरे छोटे भाई हैं और उन्होंने जो कहा है, वह बिल्कुल सही कहा है.

प्रयागराज: पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती सोमवार को प्रयागराज पहुंचीं. उमा भारती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया बयान, ‘पप्पू, टप्पू और अप्पू’ पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ‘मैं इस विषय पर अधिक नहीं कहना चाहती, लेकिन योगी जी मेरे छोटे भाई हैं और उन्होंने जो कहा है, वह बिल्कुल सही कहा है. बिहार में एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है.’

पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती गंगा की अविरलता और निर्मलता अभियान से पहले खासी सक्रिय हो गई है. इसी के चलते, उमा भारती उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंचीं. यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद निधि बढ़ाने के सवाल पर कहा, ‘मेरा मानना है कि सांसद विकास निधि होनी ही नहीं चाहिए. पहले जिला मंडल योजना में सांसद अध्यक्ष हुआ करते थे और बजट का आवंटन प्राथमिकता के आधार पर होता था.’

उन्होंने आगे कहा कि उसी व्यवस्था को और सशक्त किया जाना चाहिए. आजम खान के ‘बिहार में जंगलराज’ संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देने से उमा भारती ने साफ इनकार कर दिया. वहीं, रामभद्राचार्य के उस कथन पर कि ‘हिंदुओं पर अत्याचार बढ़ रहा है और हिंदू खतरे में हैं’, उमा भारती ने कहा, ‘संतों को सब कुछ कहने का अधिकार है. मैं उनके बयान पर टिप्पणी नहीं कर सकती.’

इसके साथ ही, भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्व चैंपियन बनने पर उन्होंने टीम और देश की बेटियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं. पहले लोग सोचते थे कि महिलाएं केवल घर तक सीमित हैं, लेकिन अब उन्होंने खेल से लेकर हर क्षेत्र में अपनी क्षमता साबित की है. मुझे बहुत गर्व और गौरव की अनुभूति हो रही है.’

authorimg

Rahul Goel

मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड…और पढ़ें

मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

पप्पू, टप्पू, अप्पू… योगी जी की उमा भारती को क्‍यों जंच गई ये बात



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *