परीक्षा में चूक या लापरवाही? साइंस के छात्रों को मिला आर्ट्स का पेपर!
Last Updated:
उत्तर प्रदेश यूपी बोर्ड परीक्षा 24 फ़रवरी से प्रारम्भ है. यह परीक्षा 12 मार्च तक कराई जाएगी कौशांबी जिले में 84 परीक्षा केंद्र बनाए गए.जहां पहले दिन कौशांबी के बरेस राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में इंटरमीडिएट का…और पढ़ें
प्रश्नपत्र में हुई गड़बड़ी को लेकर प्रदर्शन करते स्टूडेंट्स.
हाइलाइट्स
- यूपी बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च तक चलेगी
- पहले दिन पेपर बदलने से छात्रों का समय बर्बाद हुआ
- डीएम ने जांच के आदेश दिए, दोषियों पर कार्रवाई होगी
कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से शुरू हुई, जो 12 मार्च तक चलेगी. जिसके लिए कौशांबी जिले में 84 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. लेकिन परीक्षा के पहले ही दिन एक बड़ी गड़बड़ी सामने आई, जिसने छात्रों को मुश्किल में डाल दिया.
दरअसल विवाद बरैसा राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय से जुड़ा है, जो इस बार परीक्षा केंद्र बनाया गया था. शिकायत के अनुसार, देवशरण इंटर कॉलेज के छात्रों का सेंटर इसी विद्यालय में था. छात्रों का दावा है कि वे साइंस स्ट्रीम से हैं, लेकिन उन्हें हिंदी सामान्य की जगह कला वर्ग (आर्ट्स) का प्रश्नपत्र दे दिया गया.
हालांकि, बाद में गलती सुधार ली गई और सही प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया गया. लेकिन तब तक छात्रों का काफी समय बर्बाद हो चुका था. इस पर नाराज छात्रों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर दोबारा परीक्षा कराने की मांग की.
डीएम ने दिए जांच के आदेश
इस मामले पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुलगी ने कहा कि जिले के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में कला और विज्ञान दोनों वर्गों की परीक्षाएं हो रही थीं, जिससे प्रश्नपत्रों को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई. हालांकि, गलती का एहसास होते ही सही प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया गया और परीक्षार्थियों को अतिरिक्त समय देकर परीक्षा पूरी कराई गई.
इसके बावजूद छात्रों की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने और प्रिंसिपल समेत अन्य जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की समीक्षा करने का आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि तहसीलदार और सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में एक टीम गठित कर मामले की पूरी जांच की जाएगी. जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.
Kaushambi,Uttar Pradesh
March 06, 2025, 12:13 IST