पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव….इस दिन से बदलने वाला है यूपी का मौसम, बढ़ेगी ठंड, जानें IMD का अपडेट

0
पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव….इस दिन से बदलने वाला है यूपी का मौसम, बढ़ेगी ठंड, जानें IMD का अपडेट


UP Weather Today:  उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव के संकेत दिख रहे हैं. आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा सकती है. भारतीय मौसम विभाग ने इसके संकेत दिए हैं. दिवाली के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा. यह पश्चिमी विक्षोभ थोड़ा कमजोर है, लेकिन इसका असर प्रदेश के अलग अलग जिलों में दिखाई देगा.

लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक,19 अक्टूबर को यूपी के सभी 75 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान सुबह और रात के समय थोड़ी सिहरन होगी. वहीं बाकी दिन के समय में मौसम सामान्य रहने वाला है. 20 अक्टूबर को दिवाली के दिन भी प्रदेश में मौसम में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा. बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश में इन समय उत्तर-पश्चिम हवाएं चल रही हैं और 21 अक्टूबर को एक पश्चिमी विक्षोभ भी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा. हालांकि अगले 3 से 4 दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा.
गाजियाबाद से लखनऊ तक ऐसा होगा मौसम
पूर्वानुमान है कि शनिवार को गाजियाबाद से लखनऊ तक आसमान साफ रहेगा.इस दौरान दिन के समय धूप खिली रहेगी.अनुमान जताया गया है कि आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा. वहीं गाजियाबाद और नोएडा में आज अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई गई है.इस दौरान दिन और रात के समय धुंध छाए रखने की भी संभावना है.
वाराणसी से अयोध्या तक जानें मौसम का हाल
इसके अलावा शनिवार को अयोध्या से वाराणसी तक मौसम में कुछ खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा. आज प्रयागराज, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, जौनपुर, भदोही, चंदौली, कौशाम्बी, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, गोरखपुर, बस्ती, अयोध्या, अमेठी,  रायबरेली, श्रावस्ती, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, आगरा, झांसी, अलीगढ़, मथुरा, इटावा, बिजनौर, सहारनपुर, शामली,मुजफ्फरनगर में भी मौसम सामान्य ही रहने वाला है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *