पहले सफारी गाड़ी में की हत्या, फिर लाश को ट्रेन से कटवाया, फिर घूमने चले गए नैनीताल, ऐसे खुला हत्याकांड

0
पहले सफारी गाड़ी में की हत्या, फिर लाश को ट्रेन से कटवाया, फिर घूमने चले गए नैनीताल, ऐसे खुला हत्याकांड


Last Updated:

Lucknow News: किशोरी के इस डबल अफेयर से दोनों दोस्त अपमानित महसूस कर रहे थे. आरोपियों ने साज़िश के तहत 13 जनवरी को किशोरी को मिलने के लिए बुलाया था. सफारी गाड़ी में गला दबाकर किशोरी की हत्या कर दी थी. हत्या के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए रेलवे ट्रैक पर शव रख दिया था.

लखनऊ में लड़की की हत्या का खुलासा.

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के डूडा कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय किशोरी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है. बीते 13 जनवरी को पारा थाने में किशोरी के अपहरण की एफआईआर दर्ज हुई थी. इलाके के अंशू गौतम उर्फ लकी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी. लकी से पुलिस ने जब सख़्ती से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ. पुलिस को लकी ने बताया कि उसने ही 13 जनवरी को अपने दोस्तों के साथ मिलकर किशोरी की हत्या की थी. किशोरी के लकी के साथ प्रेम संबंध थे. लकी के एक दोस्त आशिक यादव से भी किशोरी के प्रेम संबंध थे. लकी और आशिक दोस्त हैं ये किशोरी को पता नहीं था.

हत्या करने के बाद घूमने चले गए नैनीताल
किशोरी के इस डबल अफेयर से दोनों दोस्त अपमानित महसूस कर रहे थे. आरोपियों ने साज़िश के तहत 13 जनवरी को किशोरी को मिलने के लिए बुलाया था. सफारी गाड़ी में गला दबाकर किशोरी की हत्या कर दी थी. हत्या के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए रेलवे ट्रैक पर शव रख दिया था. शव के ऊपर से ट्रेन गुजरने तक आरोपी वहीं खड़े रहे. धड़ से सिर अलग हो जाने के बाद सभी आरोपी फरार हुए थे. सिर और धड़ को आरोपियों ने अलग अलग फेंक दिया था. हत्या के बाद सभी आरोपी घूमने नैनीताल गए थे.

पुलिस ने सभी आरोपितों को किया गिरफ्तार
सिर और धड़ जोड़कर पुलिस ने शव की शिनाख्त की थी. हत्याकांड का खुलासा करने के बाद पारा पुलिस ने मुख्य आरोपी अंशु गौतम उर्फ लकी , आशिक यादव समेत रिशु यादव , वैभव सिंह को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही जिस सफारी गाड़ी में हत्या की वारदात को अंजाम दिया था, उसे भी बरामद कर लिया है. मोबाइल भी रिकवर हो गया है. किशोरी के मोबाईल की कॉल डिटेल से हुआ हत्याकांड का खुलासा.

About the Author

authorimg

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

homeuttar-pradesh

सफारी गाड़ी में की हत्या, फिर लाश को ट्रेन से कटवाया, घूमने चले गए नैनीताल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *