पहले से पता था…बोले क्रिकेट प्रेमी, विश्वकप जीतते ही जश्न में डूबी स्पोर्ट्स सिटी मेरठ
Last Updated:
भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है. मेरठ में जमकर जश्न देखने को मिला. यहां खूब आतिशबाजी की गई. लोग होली खेलते हुए नजर आए. सभी भारत माता की जय के उद्घोष के साथ टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाते दिखाई दिए. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 255 रन बनाएं, जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 158 रनों पर ऑलआउट हो गई. जब भी भारतीय टीम कोई मैच जीतती है, मेरठ के बेगमपुल पर जमकर जश्न मनाया जाता है. इस बार भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला.
अलग अंदाज
युवा क्रिकेटर अनुज ने कहा कि साउथ अफ्रीका वाले मैच को छोड़ दिया जाए तो भारतीय टीम ने सभी मुकाबलों में बेहतरीन परफॉर्म किया है. सेमीफाइनल में जिस अंदाज में इंग्लैंड की हराया था, वही अंदाज आज के मैच में भी देखने को मिला. रवि ने भी कहा कि जिस अंदाज में आज भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया, भारतीय गेंदबाजों के आगे न्यूजीलैंड के खिलाड़ी लड़खड़ाते दिखाई दिए.
पहले से पता था
रवि के मुताबिक, खिलाड़ियों ने एक बार फिर से होली मनाने का मौका दिया है. पूजा ने कहा कि उन्हें तो पहले से ही पता था कि भारतीय टीम जीत का परचम लहराएगी. इसीलिए उन्होंने पहले ही अपने परिवार के साथ मिठाई बांटने का प्लान बना लिया था. जब भी भारतीय टीम कोई भी मैच जीतती है, मेरठ के बेगमपुल पर जमकर जश्न मनाया जाता है. इस बार भी हमें ऐसा ही नजारा देखने को मिला.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें