पाकिस्तान की टीम को उड़ा देगी बुमराह की बॉलिंग, भारत लेगा 2017 का बदला, पटाखे मिठाई सब तैयार

0
पाकिस्तान की टीम को उड़ा देगी बुमराह की बॉलिंग, भारत लेगा 2017 का बदला, पटाखे मिठाई सब तैयार


Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

Ind vs Pak Champions Trophy : भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का हाई-वोल्टेज मैच आज दुबई में होगा. बुमराह की बॉलिंग पूरी पाकिस्तानी टीम को उड़ा देगी. भारतीय टीम उत्साहित है और जीत की उम्मीद…और पढ़ें

X

युवाओं ने रखी अपनी बात

हाइलाइट्स

  • भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मैच आज दुबई में होगा.
  • रोहित, विराट और शमी से जीत की उम्मीदें.
  • बुमराह की बॉलिंग से पाकिस्तानी टीम को खतरा.

झांसी: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सबसे हाई-वोल्टेज मैच आज होने जा रहा है. भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत दुबई के मैदान पर होगी. भारतीय समयानुसार यह मैच दोपहर ढाई बजे से शुरू होगा. ग्रुप ए का हिस्सा दोनों टीमों के बीच टूर्नामेंट का यह पांचवा मुकाबला होगा. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम उत्साह से भरी हुई है. क्योंकि आगाज जीत के साथ हुआ था. भारत ने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को 6 विकेट से धूल चटाई. रोहित की टीम अब रविवार को लगातार दूसरी जीत दर्ज करके सेमीफाइनल की दावेदारी पुख्ता करना चाहेगी.

विराट, रोहित और शमी से उम्मीद

मैच को लेकर युवा भी उत्साहित हैं. मोहम्मद शाहिद ने लोकल 18 को बताया कि यह मौका पाकिस्तान से 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में मिली हार का हिसाब बराबर करने का है. रोहित शर्मा फॉर्म में लौट आए हैं तो उनसे बहुत उम्मीद है. शाकिर खान ने कहा कि जीत तो भारत की ही झोली में आएगी. बस जीत का अंतर जितना बड़ा हो उतना अच्छा है. बुमराह की बॉलिंग पूरी पाकिस्तानी टीम को उड़ा देगी. विनय कुमार ने कहा कि विराट कोहली आज फिर कमबैक करेंगे. मोहम्मद शमी भी आज खूब विकट लेंगे.

पटाखे, मिठाई सब तैयार

अमन ने कहा कि आज हम मैच के लिए तैयार हैं. पटाखे, मिठाई सब आ चुके हैं. हर छक्के, चौके पर पटाखे फूटेंगे. तनवीर ने कहा कि आज पाकिस्तान से 2017 का बदला लेने का दिन है. एक अन्य युवक ने कहा कि हम पिछले एक महीने से इस दिन का इंतजार कर रहे थे. आज पूरे मैच के दौरान टीवी पर नजर बनाए रखेंगे. अगर इंडिया टॉस जीत जाती है तो उसे बॉलिंग करनी चाहिए. एक बच्चे ने कहा कि वह अपने दोस्तों के साथ मिलकर मैच देखेगा.

homecricket

पाकिस्तान की टीम को उड़ा देगी बुमराह की बॉलिंग, भारत लेगा 2017 का बदला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *