पार्टनर से होगी खटपट या बीतेगा रोमांटिक पल? जानिए मेष राशि के लिए कैसा रहेगा दिन

0
पार्टनर से होगी खटपट या बीतेगा रोमांटिक पल? जानिए मेष राशि के लिए कैसा रहेगा दिन


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 14 March 2026 : मेष राशि के लिए आज निवेश खतरनाक हो सकता है. नौकरी और करियर में आपके काम से बॉस भी खुश रहेंगे. आपकी प्रशंसा करेंगे. पुराने हिसाब फाइनल होने के योग हैं. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज चंद्रमा कन्या राशि में गोचर करेगा. आवेग आपका सबसे बड़ा दुश्मन है. छोटी बातों पर बहस से बचें. जल्दबाजी में निर्णय न लें. बकाया भी मिल सकता है. सेहत सामान्य रहेगी.

Aaj Ka Mesh Rashifal 14 March 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज आर्थिक नजरिए से अच्छा रहेगा. नए आय के अवसरों का सृजन होगा. नौकरी और करियर में भी बेहतरीन करते नजर आ सकते हैं. रिश्तों के लिए भी दिन अनुकूल है. जीवनसाथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता सकते हैं. बच्चों के काम से पूरे परिवार से खुशी मिलेगी. सेहत सामान्य रहेगी. हल्का सिर दर्द और शरीर में थकान जैसी समस्या हो सकती है. तनाव न लें. अत्यधिक फोन चलाने से बचें.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज चंद्रमा कन्या राशि में गोचर करेगा. बच्चों के प्रदर्शन से खुश नजर आएंगे. अलग-अलग क्षेत्र में बच्चों की ओर से संपूर्ण परिश्रम का फल मिलेगा, जिसे देखकर आप भावुक भी हो सकते हैं. आज पुस्तकों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी. किसी पुस्तक का अध्ययन भी कर सकते हैं और पूरे दिन उसी के साथ बिता भी सकते हैं. आवेग आपका सबसे बड़ा दुश्मन है. ऐसे में छोटी बातों पर बहस से बचें. जल्दबाजी में निर्णय न लें.

पैसा लगाएं या नहीं

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि के लिए आज निवेश अनुकूल नहीं है. ऐसे में निवेश से जुड़े फैसले लेने से पहले विशेषज्ञों से सलाह अवश्य लें. नौकरी और करियर में बॉस खुश रहेंगे और आपकी प्रशंसा करेंगे. व्यवसाय में नए आय का सृजन हो सकता है. पुराने हिसाब फाइनल होने के योग हैं. बकाया भी मिल सकता है. सेहत सामान्य रहेगी.

प्यार का जादू 

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, भावनात्मक तौर पर खतरा उठना आपके पक्ष में जाएगा. कोई समस्याएं नहीं आएंगी. आज ईमानदार और जिंदादिल व्यक्तित्व प्यार में जादू करता हुआ नजर आएगा, जिससे पूरे दिन आप खोए हुए नजर आ सकते हैं. शादीशुदा जिंदगी में इससे ज्यादा खुशी नहीं मिली होगी. जीवनसाथी के साथ पूरे दिन रोमांटिक मूड में रहेंगे और ज्यादा समय देंगे.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *