पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, दिल्ली से देहरादून का सफर अब सिर्फ 2.5 घंटे में

0
पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, दिल्ली से देहरादून का सफर अब सिर्फ 2.5 घंटे में


Last Updated:

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, जिसका उद्घाटन लंबे समय से प्रतीक्षित है, अब नए साल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खोले जाने की उम्मीद है. इस हाईवे के खुलने से दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा समय में काफी कमी आएगी और यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली से देहरादून की दूरी को कम करने के लिए बनाए गए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लंबे समय से उद्घाटन का इंतजार था. अब नए साल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस नेशनल हाईवे का उद्घाटन करेंगे, जिससे लोगों को यात्रा में बड़ी राहत मिलने वाली है.

NEWS18

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे 210 किमी लंबी परियोजना है, जो दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा का समय 5–6 घंटे से घटाकर मात्र 2.5 घंटे कर देगी. इस परियोजना की लागत 11,868.6 करोड़ है और यह अक्षरधाम से शुरू होकर बागपत, शामली और सहारनपुर होते हुए देहरादून तक जाएगी.

NEWS18

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 26 फरवरी 2021 को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (NH-709) की नींव रखी थी, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 दिसंबर 2021 को इसका शिलान्यास किया. यह हाईवे 2024 तक पूरा होने की योजना थी, लेकिन 2025 तक भी इसे पूरी तरह से तैयार नहीं किया जा सका है. वर्तमान में लगभग 90% कार्य पूरा हो चुका है और शेष 10% कार्य जल्द पूरा होने की उम्मीद है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

NEWS18

इस हाईवे के उद्घाटन के बाद दिल्ली-सहारनपुर से देहरादून जाने वाले यात्रियों के लिए सफर पहले से कहीं अधिक आसान और आरामदायक हो जाएगा. पहले सहारनपुर से देहरादून तक जाने के लिए पहाड़ी रास्तों से गुजरना पड़ता था, जिसमें लगभग 40 मिनट से 1 घंटे का समय लगता था, लेकिन अब यह सफर केवल 10–15 मिनट में पूरा किया जा सकेगा.

NEWS18

दिल्ली-सहारनपुर से देहरादून के बीच एलिवेटेड हाईवे (NH-709) बनकर तैयार हो गया है. हालांकि इसका औपचारिक उद्घाटन अभी नहीं हुआ है, लेकिन इसे यात्रियों की सुविधा के लिए एक ओर से खोल दिया गया है. उम्मीद है कि जैसे ही निर्माण कार्य पूरी तरह खत्म होगा, पीएम मोदी इसका उद्घाटन करेंगे और यह एक्सप्रेसवे पूरी तरह से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा.

NEWS18

इस हाईवे से लोगों का सफर न केवल आरामदायक होगा, बल्कि तेज और आसान भी बन जाएगा. NH-709, जो अक्षरधाम से शुरू होकर सहारनपुर से गुजरता है, अब लगभग अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है. इस एक्सप्रेसवे पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड निर्धारित की गई है. पहले सहारनपुर से देहरादून जाने वालों को पहाड़ी इलाकों से होकर गुजरना पड़ता था और रोजाना कई किलोमीटर लंबा जाम भी झेलना पड़ता था.

NEWS18

सिंगल रोड होने की वजह से यात्रियों को पहले सफर की प्लानिंग खुद से करनी पड़ती थी. लेकिन, अब दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और बिहारीगढ़ से देहरादून तक बने एलिवेटेड रोड और नदी के बीच बनाए गए फ्लाईओवर ने यह सफर बेहद आसान बना दिया है. पहले 1 घंटे का सफर अब केवल 10 मिनट में तय किया जा सकेगा.

NEWS18

अब इस हाईवे के बन जाने से यात्रियों को काफी राहत मिली है. बिहारीगढ़ से देहरादून का सफर अब केवल 15 मिनट में पूरा किया जा सकता है. दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य अक्टूबर 2021 में शुरू हुआ था. इसे 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन विभिन्न कारणों से इसमें देरी हुई. अब इसके जनवरी–फरवरी के बीच उद्घाटन की उम्मीद जताई जा रही है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, दिल्ली से देहरादून का सफर अब सिर्फ 2.5 घंटे में



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *